600 करोड़ के दवा घोटाला की सीबीआई जांच शुरू

देहरादून (उत्तराखंड )। बहुचर्चित एनआरएचएम के 600 करोड़ रुपये के दवा घोटाला की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने शुरू कर दी है। सीबीआई देहरादून के प्रमुख ने सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग उत्तराखंड से तत्कालीन ज्वाइंट डायरेक्टर डॉ. आशा माथुुर सहित सात अधिकारियों की वर्तमान में तैनाती व स्टेट्स की जानकारी मांगी है। गौरतलब है कि दवा घोटाला रुडक़ी, हरिद्वार से 2011 में उजागर हुआ था। महिलाओं और बच्चों को बांटी जाने वाली दवाई को एक्सपायर कर नाले में फेंक दिया गया था। उस समय डॉ. आशा माथुुर राजकीय चिकित्सालय रुडक़ी की सीएमएस थीं। प्रधानमंत्री के अधीन कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय (डीओपीटी) के अवर सचिव एसपीआर त्रिपाठी ने 18 जुलाई को सीबीआई जांच का नोटिफिकेशन जारी किया था। एनआरएचएम में दवा घोटाले की सीबीआई से जांच कराने का आदेश 2014 में तत्कालीन राज्य सूचना आयुक्त अनिल शर्मा ने दिया था। तत्कालीन मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भी संस्तुति कर दी थी। इसके बावजूद राज्य सरकार का एक अधिकारी फाइल को इधर-उधर भटकाता रहा। अब इस मामले की नए सिरे से पैरवी की गई तो सीबीआई ने जांच शुरू कर दी है।

Related Posts

कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

नई दिल्ली।  कैमिस्ट से 25 लाख की रिश्वत मांगने पर एनसीबी के दो अधिकारी अरेस्ट किए हैं। यह कार्रवाई सीबीआई ने शाहजहांपुर में की। शाहजहांपुर के एक कैमिस्ट को ड्रग्स…

न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित

नई दिल्ली। न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित किए गए हैं। यह कार्रवाई खाद्य नियामक एफएसएसएआई ने की। एफएसएसएआई ने यह कार्रवाई विभिन्न उल्लंघनों को लेकर पोषण संबंधी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 6 views
कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 6 views
न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित

ब्यूटी सेंटर में छापेमारी कर अवैध पाकिस्तानी क्रीम जब्त की

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 6 views
ब्यूटी सेंटर में छापेमारी कर अवैध पाकिस्तानी क्रीम जब्त की

फेफड़ों के कैंसर की दवा को एफडीए ने अस्वीकार किया

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 6 views
फेफड़ों के कैंसर की दवा को एफडीए ने अस्वीकार किया

यूनानी दवा के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, 12 फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 6 views
यूनानी दवा के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, 12 फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार

पीएसपी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर बवाल, दो डॉक्टर हटाए

  • By Desk
  • November 16, 2026
  • 16 views
पीएसपी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर बवाल, दो डॉक्टर हटाए