650 रुपए की एमटीपी किट 6 हजार में बेचता युवक दबोचा

भूना (हिसार)। स्वास्थ्य विभाग व पुलिस की टीम ने पुराना बस स्टैंड भूना के पास एक युवक को एमटीपी किट के साथ पकड़ा है। टीम ने इस कार्रवाई में एक महिला को फर्जी ग्राहक बनाकर अंजाम दिया। जैसे ही महिला ने किट लेकर टीम को इशारा किया तो आरोपी युवक को चारों तरफ से घेर लिया गया। नागरिक अस्पताल फतेहाबाद के डिप्टी सीएमओ डॉ. गिरीश कुमार की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
डॉ. गिरीश ने बताया कि भूूना एरिया में एक युवक द्वारा एमटीपी किट बिक्री करने की शिकायत मिल रही थी। उसे काबू करने के लिए एक टीम का गठन किया गया, जिसमें डॉ. सुनीता बिश्नोई, ड्रग इंस्पेक्टर रजनीश धारीवाल व महिला पुलिस कर्मी भागवती को शामिल किया गया। टीम ने युवक को पकडऩेे के लिए पूरी योजना तैयार की। एक महिला को नकली ग्राहक बनाकर दो हजार रुपए देकर पुराना बस स्टैंड भेजा। महिला ग्राहक ने मोटरसाइकिल पर आए गांव ढाणी सांचला के रोहताश कुमार से एमटीपी किट लेने के बाद टीम सदस्यों को इशारा किया, जिसके तुरंत बाद युवक को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।
डिप्टी सीएमओ ने युवक की तलाशी ली तो उसकी जेब से दो-दो हजार के तीन नोट बरामद हुए। इन पर टीम के हस्ताक्षर किए हुए थे। युवक कुछ दिन पहले तक स्वास्थ्य केंद्र भूना में प्रैक्टिस भी करता था। डिप्टी सीएमओ गिरीश कुमार ने बताया कि बरामद एमटीपी की किट पर प्रिंट रेट 650 रुपए है जो कि प्रतिबंधित है। आरोपी रोहताश ने महिला को यह किट 6 हजार रुपए में दी थी। इस संबंध में पुलिस ने आरोपी रोहताश कुमार के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

Related Posts

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

हैदराबाद। अंडाणु दान से जुड़े कथित रैकेट का खुलासा हुआ है। पुलिस ने अंतरराज्यीय नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। आरोप है कि महिलाओं को भर्ती कर उनका व्यावसायिक शोषण किया…

मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

बेलगावी (कर्नाटक)। मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले हैं। उप लोकायुक्त जस्टिस बी. वीरप्पा ने बेलगावी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (BIMS) का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 12 views
अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 10 views
मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

हेल्थ सप्लीमेंट बेचने के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, दो अरेस्ट

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 11 views
हेल्थ सप्लीमेंट बेचने के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, दो अरेस्ट

अवैध क्लीनिक चला रहे 9 फर्जी डॉक्टर रेड के दौरान अरेस्ट

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 8 views
अवैध क्लीनिक चला रहे 9 फर्जी डॉक्टर रेड के दौरान अरेस्ट

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 16 views
डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 15 views
एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस