600 शीशी कफ सिरप के साथ महिला गिरफ्तार, पति फरार

सतना (मप्र)। रामपुर बाघेलान क्षेत्र में कफ सिरप तस्करी का मामला सामने आया है। पुलिस ने एक मकान में छापेमारी कर कफ सिरप की 5 पेटी जब्त की है। आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि उसका पति चकमा देकर मौके से फरार हो गया। जानकारी अनुसार नशे के कारोबार पर रोक के लिए चलाए जा रहे अभियान के दौरान टीआई मनोज सोनी को मुखबिर से खबर मिली कि रामपुर बाघेलान कस्बे के वार्ड 8 में रहने वाले पप्पू उर्फ दिनेश जायसवाल पुत्र ओमप्रकाश जायसवाल द्वारा संचालित नेहा जनरल स्टोर की आड़ में सिरप की खरीदी-बिक्री की जा रही है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने दुकान पर छापा मारकर तलाशी ली तो 5 पेटियों में कुल 6 सौ शीशी कफ सिरप मिला, जिसकी कीमत 72 हजार रुपए है।
मौके से पप्पू की पत्नी ममता जायसवाल को भी हिरासत में ले लिया गया, जो पूछताछ में सिरप की खरीदी और बिक्री का दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाई। उसे गिरफ्तार कर थाने लाया गया। आरोपी महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8बी, 21, 22 और 5/13 ड्रग्स कंट्रोल अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। वहीं, फरार पप्पू की तलाश की जा रही है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी के साथ एसआई एपी मिश्रा, प्रधान आरक्षक राजेश तिवारी, आरक्षक अनूप मिश्रा, चंदन शुक्ला, शालू तिवारी, कृतिका पाठक और शुभांशी तिवारी की अहम भूमिका रही।

Related Posts

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

रांची (झारखंड)। डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर रोक लगा दी गई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त सचिव अनुज कुमार प्रसाद ने यह आदेश जारी किया है।…

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

बस्ती (यूपी)। एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक लगा दी गई है। इसकी 78 हजार टैबलेट वापस भेजी गई हैं। ये दवाएं सरकारी अस्पतालों में मरीजों को वितरित की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 8 views
डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 8 views
एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

अवैध दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़, ऑनलाइन बेचते थे आरोपी

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 7 views
अवैध दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़, ऑनलाइन बेचते थे आरोपी

नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 15 views
नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 20 views
नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 20 views
सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश