मेडिकल स्टोर आज से तीन दिन तक रहेंगे बंद

पटना (बिहार)। राज्यभर में दवा दुकानें 22 से 24 जनवरी तक बंद रहेंगी। बिहार केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन (बीसीडीए) ने अपनी मांगों को लेकर तीन दिनों तक दवा दुकानें बंद रखने का आह्वान किया है। वहीं, औषधि निरीक्षकों ने दुकानदारों से जनहित में अपने मेडिकल स्टोर खोलने का अनुरोध किया है। ड्रग कंट्रोलर रवींद्र कुमार सिन्हा ने बताया कि पूरे बिहार में प्रधानमंत्री जन औषधि के तहत संचालित 153 केंद्र खुले रहेंगे। साथ ही अमृत योजना के तहत हॉस्पिटलों में संचालित दवा दुकानें, अस्पताल के अंदर संचालित दवा दुकानेंं खुली रहेंगी। इसके साथ ही फार्मासिस्ट एसोसिएशन व ड्रग व केमिस्ट एसोसिएशन से अस्पतालों के निकट में कम-से-कम 15 दवा दुकानें व प्रखंड में पांच दवा दुकानाएं खोलने का आग्रह किया गया है। सिविल सर्जन, पटना डा राजकिशोर चौधरी ने बताया कि सरकारी अस्पतालों में लोग इलाज के लिए आ सकते हैं। उन्हें वहां दवाएं भी उपलब्ध करायी जाएंगी। एसोसिएशन ने आंदोलन के दौरान अस्पतालों के अंदर और प्रधानमंत्री जन औषधि योजना के तहत चलनी वाली दवा दुकानों को मुक्त रखने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही आवश्यकतानुसार आकस्मिक दवाओं की व्यवस्था स्थानीय केमिस्ट संगठनों द्वारा भी की जाएगी। एसोसिएशन के अध्यक्ष परसन कुमार सिंह व महासचिव अमरेंद्र कुमार ने बताया कि एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री से उनकी मांगों पर पर विचार करने का अनुरोध किया है।

Related Posts

रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील, तीन को नोटिस थमाए

बरदह, आजमगढ़ (यूपी)। रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील करने का समाचार है। अन्य तीन अस्पतालों को नोटिस थमाए गए हैं। डिप्टी सीएमओ डॉ. मोहनलाल के नेतृत्व में स्वास्थ्य…

मेडिकल स्टोर पर बिना लेबल वाले 280 कैप्सूल जब्त

फगवाड़ा (पंजाब)। मेडिकल स्टोर पर रेड कर बिना लेबल वाले 280 कैप्सूल जब्त किए हैं। सरकार के नशा-विरोधी अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। ड्रग कंट्रोल विभाग ने मेडिकल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील, तीन को नोटिस थमाए

  • By Desk
  • October 25, 2026
  • 4 views
रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील, तीन को नोटिस थमाए

मेडिकल स्टोर पर बिना लेबल वाले 280 कैप्सूल जब्त

  • By Desk
  • October 25, 2026
  • 3 views
मेडिकल स्टोर पर बिना लेबल वाले 280 कैप्सूल जब्त

सेक्स स्टैमिना बढ़ाने वाली दवा के नाम पर ठगने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 25, 2026
  • 3 views
सेक्स स्टैमिना बढ़ाने वाली दवा के नाम पर ठगने वाले गिरोह का भंडाफोड़

जीटीबी समेत दिल्ली के 4 बड़े सरकारी अस्पताल होंगे एक

  • By Desk
  • October 24, 2026
  • 13 views
जीटीबी समेत दिल्ली के 4 बड़े सरकारी अस्पताल होंगे एक

Drug Inspector भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में एएसओ अरेस्ट

  • By Desk
  • October 24, 2026
  • 12 views
Drug Inspector भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में एएसओ अरेस्ट

एफडीए की रेड में फंसी मिड्यूटी कंपनी, बड़े दावों के नहीं मिले सबूत

  • By Desk
  • October 24, 2026
  • 14 views
एफडीए की रेड में फंसी मिड्यूटी कंपनी, बड़े दावों के नहीं मिले सबूत