महिला ने डॉक्टर को चप्पल से पीटा, घटना सीसीटीवी में कैद

अलवर (राजस्थान)। शहर के महिला चिकित्सालय में एक महिला ने डॉक्टर की चप्पल से पिटाई कर दी। लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इसमें महिला डॉक्टर के पीछे भागती हुई दिख रही है। जिसके बाद चप्पल निकालकर डॉक्टर की पिटाई कर दी। घटना के बाद अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। बड़ी संख्या में चिकित्सक एकत्रित हो गए। सामान्य चिकित्सालय व शिशु चिकित्सालय के चिकित्सक भी महिला अस्पताल पहुंचे और महिला को गिरफ्तार करने की मांग करने लगे। उन्होंने पुलिस को चेतावनी दी यदि महिला को गिरफ्तार नहीं किया गया तो वह कार्य का बहिष्कार करेंगे। घटना के बाद पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया। इस संबंध में सेवारत चिकित्सक संघ के जिलाध्यक्ष मोहनलाल सिंधी के नेतृत्व में तीनों अस्पताल के चिकित्सकों ने आईएमए हॉल में बैठक आयोजित की। इस दौरान अस्पताल में कार्य का बहिष्कार रहा। जिस कारण मरीज परेशान होते रहे।
महिला चिकित्सालय में महिला ने डॉ. श्याम बिहारी झारेडा के साथ मारपीट की। डॉ. बिहारी महिला चिकित्सालय के प्रभारी हैं। बताया गया है कि जिस महिला ने मारपीट की, वह पूर्व में अस्पताल में ही संविदा पर सफाई कर्मचारी रही है। उसे भ्रष्टाचार के आरोप लगने के बाद हटा दिया गया था।

Related Posts

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

हैदराबाद। अंडाणु दान से जुड़े कथित रैकेट का खुलासा हुआ है। पुलिस ने अंतरराज्यीय नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। आरोप है कि महिलाओं को भर्ती कर उनका व्यावसायिक शोषण किया…

मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

बेलगावी (कर्नाटक)। मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले हैं। उप लोकायुक्त जस्टिस बी. वीरप्पा ने बेलगावी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (BIMS) का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 12 views
अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 10 views
मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

हेल्थ सप्लीमेंट बेचने के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, दो अरेस्ट

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 11 views
हेल्थ सप्लीमेंट बेचने के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, दो अरेस्ट

अवैध क्लीनिक चला रहे 9 फर्जी डॉक्टर रेड के दौरान अरेस्ट

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 8 views
अवैध क्लीनिक चला रहे 9 फर्जी डॉक्टर रेड के दौरान अरेस्ट

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 16 views
डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 15 views
एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस