70 फीसद घटी सैनिटाइजर व मास्क की बिक्री

भागलपुर। अब लोगों में कोरोना का भय ख़त्म होता जा रहा है। बतादें कि पिछले एक माह से लगातार सैनिटाइजर, विटामिन सी और मास्क की बिक्री में कमी आई है। दरअसल इस वक्त सैनिटाइजर और मास्क की 70 फीसद बिक्री घट गई है। स्थिति यह है कि अब थोक विक्रेताओं ने भी सैनिटाइजर, मास्क और दवा की मांग आधी से कम कर दी है। गौरतलब है कि सितंबर से विटामिन सी की बिक्री 90 फीसद घट गई है।

जिला केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट संघ के अध्यक्ष घनश्याम दास कोठरीवाल ने बताया कि लोगों में अब कोरोना का भय नहीं रहा। इसलिए बिक्री भी कम हो गई है। मास्क और सैनिटाइजर की बिक्री में 70 फीसद की कमी आई है। वहीं विटामिन सी की बिक्री अब मात्र 10 फीसद रह गई है। विटामिन सी की बिक्री प्रतिमाह पांच लाख रुपये होती थी, अब एक लाख के करीब रह गई है। सैनिटाइजर की बिक्री प्रतिमाह करीब चार लाख रुपये थी, अब घट कर डेढ़ से दो लाख रुपये रह गई है। दवा दुकानों में अब मास्क की बिक्री नहीं हो रही है। यह हर जगह उपलब्ध है। तो वहीं दूसरी तरफ भागलपुर जिले में अप्रैल से कोरोना संक्रमित मिलने लगे थे।

अप्रैल के अंतिम सप्ताह से विटामिन सी, सैनिटाइजर और मास्क की बिक्री में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होने लगी। मई में औषधि निरीक्षकों द्वारा दवा दुकानों में छापेमारी इसलिए की गई कि कहीं दुकानदार कालाबाजारी तो नहीं कर रहे हैं। उनके यहां विटामिन सी, मास्क या सैनिटाइजर की कमी तो नहीं है। मई से लेकर अगस्त तक इनकी बिक्री काफी हुई। प्रतिमाह पांच से सात लाख रुपये की बिक्री हो रही थी। सितंबर से अक्टूबर तक बिक्री में 70 फीसदी कमी आई।

Related Posts

सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

एटा (यूपी)। सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज की गई है। कोतवाली नगर में पीपल अड्डे पर आरएन अस्पताल स्थापित है। स्वास्थ्य विभाग ने इसे सील करने के बाद…

अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

मोतिहारी (यूपी)। अवैध मेडिकल स्टोर से 43 प्रकार की दवाएं जब्त की हैं। रामगढ़वा थाना क्षेत्र में ड्रग्स कंट्रोल प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। सहयोग पोर्टल पर मिली शिकायत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 6 views
सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 5 views
अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

एफडीए ने 954 मिठाई दुकानों के लाइसेंस किए निलंबित

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 5 views
एफडीए ने 954 मिठाई दुकानों के लाइसेंस किए निलंबित

मेडिकल स्टोरों की दवाओं के सैंपल मिले फेल, कंपनी पर कार्रवाई

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 6 views
मेडिकल स्टोरों की दवाओं के सैंपल मिले फेल, कंपनी पर कार्रवाई

भारतीय दवा उद्योग की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 6 views
भारतीय दवा उद्योग की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 13 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए