नेपाल सीमा पर 80 प्रकार की अवैध दवाइयां जब्त

बलरामपुर। नेपाल सीमा पर 80 प्रकार की अवैध दवाइयां जब्त करने में सफलता मिली है। सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) डगमारा, थाना हर्रैया पुलिस और औषधि निरीक्षक ने संयुक्त कार्रवाई की। टीम ने नेपाल सीमा से सटे गंदेलानाका सीमा चौकी क्षेत्र में 80 प्रकार की दवाइयांं जब्त की है।

यह है मामला

संयुक्त टीम ने खैरवान बांध के पास छापेमारी की। यह स्थान अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगभग 5.5 किलोमीटर की दूरी पर है। मौके पर दो मोटरसाइकिलें मिलीं। एक बाइक पर सवार व्यक्ति के पास से दो कार्टन में रखी गई संदिग्ध दवाएं बरामद की गईं। टीम दवाओं को जब्त कर आरोपी को हिरासत में ले लिया। सभी सामग्रियों को थाना हर्रैया लाया गया। वहां औषधि निरीक्षक बलरामपुर को सामग्री सौंप दी गई।

दवाओं के सैंपल परीक्षण के लिए गोंडा भेज दिए हैं। गिरफ्तार आरोपी बद्री प्रसाद मौर्य ग्राम चौधरीडीह, बलरामपुर का निवासी है। फिलहाल मामले की गहन जांच की जा रही है। आशंका है कि यह तस्करी गिरोह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय हो सकता है।

Related Posts

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

सिरसा (हरियाणा)। जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी का मामला सामने आया है। अस्पताल परिसर स्थित टीबी भवन में संचालित ओएसटी सेंटर में यह वारदात हुई। रात के…

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

रांची (झारखंड)। नशीली दवा के अवैध कारोबार पर रोक लगाई जाएगी। इसके लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित विशेष पोर्टल तैयार किया है। इसे राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) और राज्य के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 3 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 2 views
नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 3 views
HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 2 views
दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 2 views
नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 12 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक