82 लाख का अवैध ट्रामाडोल दबोचा  

लुधियाना। औषधि प्रशासन चौकन्ना हो तो अवैध कारोबार को किसी भी सूरत में पनपने नहीं दे सकता जिसका ताजा उदाहरण लुधियाना के औषधि प्रशासन को मिली सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई से स्पष्ट होता है।
 पुलिस तथा जोनल लाइसेंसिंग अथॉरिटी को गुप्त सूचना मिली कि खुशदिल ट्रांसपोर्ट एसके ट्रांसपोर्ट पर फर्जी बिल्टी के माध्यम से भारी मात्रा में केंद्र सरकार द्वारा प्रतिबंधित ट्रामाडोल दवा का जखीरा लुधियाना में पहुंच चुका है। यदि समय रहते कोई ठोस कदम नहीं उठाया तो यह प्रतिबंधित दवा कई घरों को बर्बाद कर देगी। इस पर चौकसी से कार्यवाही करने के मन से पुलिस जोनल लाइसेंसिंग अथॉरिटी दिनेश गुप्ता ने ड्रग इंस्पेक्टर रुपिंदर कौर तथा भारी पुलिस बल के साथ मौके पर दबिश दी तो पाया कि सूचना सही थी।
 मौके पर बिल की जानकारी मांगे जाने पर ट्रांसपोर्ट कंपनियां कोई भी बिल नहीं दिखा पाई जो बिल्टी उनके हाथ में थी, उनकी सत्यता भी शक के घेरे में थी। ऐसे में सारे स्टॉक को पुलिस एवं औषधि प्रशासन ने कब्जे में ले लिया। जब ट्रांसपोर्ट कंपनी वालों ने बताया कि एप्पी फार्मा पर इस प्रकार की बिल्टी के माध्यम से दवाइयां उपलब्ध करवाते रहते हैं परंतु उन्हें यह जानकारी नहीं कि इन दवाओं से क्या लाभ या दुष्प्रभाव हो सकते हैं। औषधि प्रशासन व पुलिस ने एप्पी फार्मा पर दबिश दी तो वहां से भी ट्रामाडोल तथा अल्प्राजोलम भारी मात्रा में मिली जिसका कोई भी खरीदी रिकॉर्ड उनके पास नहीं था। तीनों जगहों से मिली इन प्रतिबंधित दवाओं की कुल कीमत लगभग 82 लाख रुपए आंकी जा रही है ।
इस बारे दिनेश गुप्ता ,रुपिंदर कौर तथा राज्य औषधि नियंत्रक प्रदीप मट्टू ने कहा की अवैध दवाओं के कारोबार को किसी प्रकार से भी बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। मिथुन ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार के नशा मुक्त समाज के सपने को पूरा करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जा सकती। इस टीम के एक अधिकारी ने बताया कि यह दवाएं संभवत: हरियाणा के एक औषधि निर्माता द्वारा निर्मित की गई। उन्होंने किस मंशा से इन दवाओं को पंजाब में विक्रय किया, इसकी जांच हरियाणा औषधि प्रशासन के साथ मिलकर पूरी की जाएगी ताकि नशे के कारोबार को किसी भी सूरत में फलने-फूलने ना दिया जा सके।

Related Posts

अस्पताल से 26 नवजात बच्चों को बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

रायपुर (छत्तीसगढ़)। अस्पताल से 26 नवजात बच्चों को बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। गुढिय़ारी के दिवाकर अस्पताल को लीज पर लेकर यह अवैध कारोबार चलाया जा रहा था।…

फार्मासिस्ट के बगैर संचालित मेडिकल शॉप को सीज किया

झालावाड़ (राजस्थान)। फार्मासिस्ट के बगैर संचालित मेडिकल शॉप को सीज किया गया है। एसआरजी अस्पताल परिसर में संचालित सहकारी उपभोक्ता भंडार के मेडिकल स्टोर पर निरीक्षण किया गया। जांच में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अस्पताल से 26 नवजात बच्चों को बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 5 views
अस्पताल से 26 नवजात बच्चों को बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

फार्मासिस्ट के बगैर संचालित मेडिकल शॉप को सीज किया

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 7 views
फार्मासिस्ट के बगैर संचालित मेडिकल शॉप को सीज किया

गलत ब्लड ग्रुप चढ़ाने से बच्चे को ब्लड कैंसर, दो डॉक्टरों पर FIR

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 6 views
गलत ब्लड ग्रुप चढ़ाने से बच्चे को ब्लड कैंसर, दो डॉक्टरों पर FIR

नकली दवाएं सीज, 30 से ज्यादा ब्रांड की दवाएं मिलीं, 45 फर्में नामजद

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 7 views
नकली दवाएं सीज, 30 से ज्यादा ब्रांड की दवाएं मिलीं, 45 फर्में नामजद

नशीली दवा के इंटरनेशनल रैकेट का भंडाफोड़, 6 आरोपी गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 9 views
नशीली दवा के इंटरनेशनल रैकेट का भंडाफोड़, 6 आरोपी गिरफ्तार

कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 17 views
कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट