हर्बल के नाम पर नशीली दवा बेचने का खुलासा

गुरूग्राम। शहर की एक अवैध ऑनलाइन फार्मेसी कंपनी का पर्दाफाश हुआ है। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के अनुसार कंपनी हर्बल दवा के नाम पर नशीली दवाएं अमेरिका और कुछ यूरोपीय देशों में भेजती थी। इस मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। डिस्ट्रिक्ट ड्रग कंट्रोलर अमनदीप चौहान ने बताया कि दिल्ली की टीम ने डिस्ट्रिक्ट ड्रग कंट्रोल विभाग के साथ मिलकर यह कार्रवाई की। इस संबंध में आरोपी अमित कुमार को हिरासत में लिया है। उसकी दो कंपनियां जातक साफ्टेक और फार्मा ग्लो कथित रूप से अवैध दवा तस्करी रैकेट चलाने के लिए जांच के घेरे में हैं। कंपनी ने हर्बल प्रॉडक्ट के नाम से एनसीबी से एनओसी ली थी।

युवक आईटी कंपनी के जरिए अवैध तरीके से पेन किलर और नशीली दवाएं विदेशों में भेज रहा था। सेक्टर 49 में आईटी स्पेस पार्क के अंदर जटक सॉफ्टेक नामक कंपनी को सॉफ्टवेयर कंपनी बताया गया था, लेकिन असल में यहां से ड्रग्स की खरीद-फरोख्त का अवैध कारोबार होता था। 2014 से आईटी कंपनी की आड़ में यह काम चल रहा था। कई तरह के पेन किलर और नशीली दवाओं को बाजार से खरीदकर उनकी पैकिंग बदलकर हर्बल प्रॉडक्ट में डाल दी जाती थी। इसके बाद इसे अमेरिका और यूरोप के कई देशों में भेजा जाता था। ऐसी दवाओं की 22 हजार गोलियां बरामद की गईं। डिस्ट्रिक्ट ड्रग कंट्रोलर चौहान ने बताया कि उन्हें सूचना मिली है कि यहां अन्य कई कंपनियां हैं जो इस तरह के धंधे में शामिल हो सकती हैं। इनकी निगरानी का सिलसिला शुरू कर दिया है। कोई ठोस सूचना मिलने के बाद इनके खिलाफ संयुक्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Related Posts

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

पुणे (महाराष्ट्र)। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी का पर्दाफाश हुआ है। पिंपरी-चिंचवड महानगरपालिका के यशवंतराव चव्हाण स्मृति अस्पताल का मामला है। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब की…

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

जालौर (राजस्थान)। MBBS की फर्जी डिग्री से बने दो डॉक्टर Arrest किए गए हैं। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने इन दोनों मुन्नाभाई एमबीबीएस को पकड़ा है। इनमें से एक आरोपी 8वीं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 5 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 6 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 3 views
फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 4 views
मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 6 views
दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

  • By admin
  • October 16, 2026
  • 18 views
बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई