पीलिया के बाद डेंगू ने पैर पसारे 

रायपुर (छ.ग.)। राजधानी रायपुर, दुर्ग व भिलाई शहर में संक्रामक बीमारियां थमने का नाम नहीं ले रही हैं। पूर्व में उल्टी-दस्त की के चलते कई मरीजों को अपनी जान भी गंवानी पड़ी। इसके बाद पीलिया की वजह से लोगों की जानें गई, जिनमें गर्भवती महिलाओं की संख्या भी है। अब इन क्षेत्रों में डेंगू पीडि़तों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। डेंगू को लेकर जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग व नगर निगम के अधिकारी स्थिति खराब होने पर दो माह बाद अब दिशा-निर्देश देते दिख रहे हैं। आला अधिकारियों के पास ऐसे मामलों को गंभीरता से लेने का समय ही नहीं था। एक तरफ  डेंगू होने की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग खुद कर रहा है, दूसरी ओर अधिकारी यह कहते नहीं थकते कि स्थिति नियंत्रण में है। जबकि हकीकत यह है कि शहरी क्षेत्र में दो माह से डेंगू का कहर जारी है।
उधर, जिला मलेरिया विभाग के अधिकारी का कहना है कि डेंगू संक्रमित क्षेत्रों के सरकारी अस्पतालों में डेंगू के स्क्रीनिंग टेस्ट के लिए किट उपलब्ध करा दी गई है। प्रभावितों को समुचित इलाज मुहैया कराने के लिए घर-घर जाकर सर्वे कराया जा रहा है। शहर में हेल्थ कैंप लगा रहे हैं। संवेदनशील इलाकों में नियमित जांच की जा रही है। इन दिनों मुख्यत: बीमारियां मच्छरों से या बारिश के जमा पानी की वजह से होती हैं। उन्होंने आमजन को सलाह दी है कि मच्छरों को बढऩे से रोकें, उसके लिए नीम की पत्तियों को जलाकर धुंआ करेें, पानी को जमा न होने दें। कूलर व घड़े का पानी बदलते रहें। पीने के पानी की शुद्धता की जांच करने, पीने के पानी में फिटकरी या क्लोरिन टेबलेट का उपयोग करें अथवा पानी को उबालकर पीएं।

Related Posts

दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

कैमूर (यूपी)। दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त की गई हैं। मोहनिया में औषधि विभाग की टीम ने दिव्यांश फार्मा पर छापा मारा। मौके से बिना बिल की…

मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

भागलपुर (बिहार)। मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त की हैं। औषधि विभाग ने नकली और अवैध दवाओं के खिलाफ कार्रवाई की। यह कार्रवाई बबरगंज थाना क्षेत्र…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 1 views
दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 1 views
मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 2 views
एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 19 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 20 views
नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 16 views
HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी