नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

रांची (झारखंड)। नशीली दवा के अवैध कारोबार पर रोक लगाई जाएगी। इसके लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित विशेष पोर्टल तैयार किया है। इसे राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) और राज्य के औषधि नियंत्रण विभाग ने िमलकर बनाया है। इस पोर्टल से दवा निर्माता से लेकर मरीज तक दवाओं की खरीद-बिक्री और आपूर्ति पर नजर रहेगी। पोर्टल का निर्माण पूरा हो चुका है। जल्द ही इसका शुभारंभ किया जाएगा।

असामान्य खरीद-बिक्री पर तत्काल मिलेगा अलर्ट

पोर्टल से यह पता लगाया जा सकेगा कि कौन-सी दवा, कितनी मात्रा में और किस विक्रेता से किस दुकानदार को बेची गई है। साथ ही किस दुकान ने कितनी दवा खरीदी है। इसकी जानकारी भी उपलब्ध रहेगी। इससे दवाओं की आवाजाही पर वास्तविक समय में निगरानी रखी जा सकेगी। दवा की असामान्य रूप से अधिक मात्रा में खरीद-बिक्री पर पोर्टल अलर्ट जारी करेगा। इसके बाद विभाग संबंधित दवा और उसके कारोबार की जांच कर कार्रवाई कर सकेगा। इससे नशीली दवाओं के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी।

देश में पहली बार इस उद्देश्य से तैयार हुआ पोर्टल

देश में दवाओं के दुरुपयोग की निगरानी के उद्देश्य से तैयार यह पहला पोर्टल है। इसे एनआईसी, झारखंड ने औषधि नियंत्रण विभाग के सहयोग से विकसित किया है। दूसरे राज्यों के औषधि नियंत्रण विभाग भी इसका इस्तेमाल कर सकेंगे।

दवाओं की गुणवत्ता और भ्रामक दावों पर भी रहेगी नजर

पोर्टल से दवाओं की गुणवत्ता और उनके भ्रामक दावों की भी निगरानी की जाएगी। इस संबंध में स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह ने बैठक ली। इसमें अिधकारियों ने पोर्टल की कार्यप्रणाली, विशेषताओं और उपयोगिता की जानकारी दी। पोर्टल के माध्यम से दवाओं की खरीद-बिक्री की प्रक्रिया पर नजर रखना संभव होगा।

Related Posts

HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

नई दिल्ली। HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी िमली है। लेनाकापाविर नाम की यह दवा साल में केवल दो बार इंजेक्शन से दी जाती है। इस दवा…

दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

नई दिल्ली। दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों का विस्तार हो सकता है। इस संबंध में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने प्रस्ताव रखा है। दवाओं, चिकित्सा उपकरणों और कॉस्मेटिक उत्पादों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 1 views
नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 2 views
HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 1 views
दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 1 views
नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 12 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 14 views
निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज