HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

नई दिल्ली। HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी िमली है। लेनाकापाविर नाम की यह दवा साल में केवल दो बार इंजेक्शन से दी जाती है। इस दवा की सालभर की खुराक की कीमत करीब 40 डॉलर रहने का अनुमान है।

भारत की डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज ने इसका जेनेरिक संस्करण विकसित किया है। इसमें यूनिटएड, क्लिंटन हेल्थ एक्सेस इनिशिएटिव और विट्स आरएचआइ का भी सहयोग है। इसे 120 निम्न और मध्यम आय वाले देशों में सस्ती दर पर उपलब्ध कराया जाएगा। एफडीए की मंजूरी से इन देशों में दवा की नियामकीय मंजूरी की प्रक्रिया भी तेज हो सकती है।

संक्रमण रोकने में असरदार

लेनाकापाविर एचआईवी (HIV ) से बचाव की प्री-एक्सपोजर प्रोफिलैक्सिस (प्रेप) दवा है। इसे संक्रमण के जोखिम वाले लोग एचआईवी के संपर्क में आने से पहले लेते हैं। अधिक जोखिम वाले लोगों पर किए गए शोधों में इस इंजेक्शन से आशा जगी है। इससे नए संक्रमण लगभग खत्म होने जैसे नतीजे सामने आए थे। इसमें साल में केवल दो बार खुराक लेने की सुविधा है। इससे रोजाना गोली लेने में होने वाली परेशानी भी कम हो सकती है।

नियमित रूप से रोजाना दवा लेना कई लोगों के लिए मुश्किल होता है। ऐसे में लंबे अंतराल पर दिया जाने वाला इंजेक्शन संक्रमण से बचाव करता है।

मूल दवा अब भी महंगी

HIV

लेनाकापाविर की मूल दवा येजटुगो को पिछले साल अमेरिका में मंजूरी मिली थी। इसे गिलियड साइंसेज ने विकसित किया है। अमेरिका में इसकी सूची कीमत सालाना 28,218 डॉलर है। पेटेंट सुरक्षा के कारण भारत में बने जेनेरिक संस्करण को अमेरिकी बाजार में बेचा नहीं जा सकता।

एफडीए ने इसे दूसरे देशों में अमेरिकी सरकार के HIV एचआईवी कार्यक्रमों के तहत इस्तेमाल के लिए अस्थायी मंजूरी दी है। डब्ल्यूएचओ के अनुसार 2025 में दुनिया में करीब 4.1 करोड़ लोग एचआईवी पीड़ित थे। इससे जुड़े कारणों से लगभग 5.7 लाख लोगों की मौत हुई।

Related Posts

दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

नई दिल्ली। दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों का विस्तार हो सकता है। इस संबंध में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने प्रस्ताव रखा है। दवाओं, चिकित्सा उपकरणों और कॉस्मेटिक उत्पादों…

नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

गुरुग्राम। नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी मिली है। इसके चलते 44 मेडिकल स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड किए गए हैं। स्टोरों पर नशीली दवाए की खरीद व बिक्री का हिसाब…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 1 views
HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 1 views
दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 1 views
नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 12 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 14 views
निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 14 views
मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द