केमिस्ट एसोसिएशन हुई दोफाड़, आपस में भिड़े दवा दुकानदार

भागलपुर (बिहार)। केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन दोफाड़ हो गई है। स्थानीय कई दवा दुकानदारों ने आमसभा कर नई एसोसिएशन का गठन कर लिया। नई कमेटी में पवन कुमार साह अध्यक्ष चुने गए हैं। वहीं, सुरेंद्र बहादुर सिंह उपाध्यक्ष व शंकर घोष को महासचिव चुना गया। इनके अलावा, विनय शंकर ठाकुर संयुक्त सचिव, लक्ष्मण प्रसाद गुप्ता कोषाध्यक्ष और विजय कुमार गुप्ता संगठन बनाए गए हैं। बैठक में वशिष्ठ कुमार सिंह, राजेश कुमार मिश्रा, दीपक घोष समेत जिलेभर के सभी प्रखंडों से आए दवा दुकानदार शामिल हुए। इस दौरान दुकानदारों ने पहले से चल रहे एसोसिएशन के पदाधिकारियों पर गंभीर आरोप जड़े।
विनय शंकर ठाकुर समेत अन्य दुकानदारों ने आरोप लगाया कि तीन साल में घनश्यामदास कोटरी वाले संगठन ने कोई मदद नहीं की। जीएसटी लागू होने पर ड्रग एक्ट में हुए बदलाव की जानकारी नहीं दी। इससे ड्रग इंस्पेक्टर दुकान आते रहे और लाइसेंस निलंबित कर कार्रवाई करते रहे। दवा कंपनियों की एक्सपायर दवा होने के अलावा ब्रेकेज के सेटलमेंट भी नहीं हुए। सुरेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि तीन साल में 270 दवा दुकानदारों के लाइसेंस निलंबित हुए। पांच के लाइसेंस रद्द कर दिए गए। एक बार भी संगठन ने आवाज नहीं उठाई।
दुकानदारों को सहयोग नहीं मिला तो दोषी कौन है? भागलपुर बिहार में दूसरे नंबर पर था, अब अंतिम पायदान पर है। संचालकों में संचालन की कमी है। इसलिए शक्तिशाली संगठन जरूरी है।  वहीं, कहलगांव के दुकानदार अनुज कुमार ने कहा कि हमेशा कार्रवाई की तलवार लटकी रहती है। कोई समाधान नहीं करने वाला है। दीपक घोष ने कहा कि विभाग से ब्रोकरी हो रही है। शिवनारायणपुर के राजेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि 40 साल से दुकान चला रहे हैं, ड्रग इंस्पेक्टर आते हैं। 15 हजार मांगते हैं। कम करने के नाम पर 2 हजार रुपए छूट दिया जाता है। यूनियन का कोई रोल ही नहीं है। सबौर के रविशंकर ने कहा कि घनश्यामदास वाले एसोसिएशन से परेशानी ही हुई। केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के सचिव प्रशांतलाल ठाकुर का कहना है कि नकली दवा बेचने वालों का यूनियन साथ नहीं देती है। ये सब इसी बात का विरोध कर रहे है। हम जल्द ही चुनाव करवाएंगे।

Related Posts

एंटीबायोटिक दवाएं बिना प्रिस्क्रिप्शन बेचने पर सख्ती

नई दिल्ली। एंटीबायोटिक दवाएं बिना प्रिस्क्रिप्शन बेचने पर सख्ती शुरू कर दी है। प्रशासन ने 43 मेडिकल स्टोर्स पर एक्शन किया है। बिना चिकित्सकीय पर्चे के एंटीबायोटिक, एमटीपी किट और…

दवा कंपनी पर रेड कर 20 हजार टैबलेट्स जब्त की, एक अरेस्ट

नागपुर (महाराष्ट्र)। दवा कंपनी पर रेड कर 20 हजार टैबलेट्स जब्त की गई हैं। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने यह कार्रवाई की है। एनसीबी ने डीप हेल्थकेयर सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

एंटीबायोटिक दवाएं बिना प्रिस्क्रिप्शन बेचने पर सख्ती

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 1 views
एंटीबायोटिक दवाएं बिना प्रिस्क्रिप्शन बेचने पर सख्ती

दवा कंपनी पर रेड कर 20 हजार टैबलेट्स जब्त की, एक अरेस्ट

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 1 views
दवा कंपनी पर रेड कर 20 हजार टैबलेट्स जब्त की, एक अरेस्ट

मेडिकल स्टोर में अनियमितता पर छह दवाओं की बिक्री रोकी

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 3 views
मेडिकल स्टोर में अनियमितता पर छह दवाओं की बिक्री रोकी

कोडीनयुक्त सिरप की कार से तस्करी पकड़ी, दो लोग गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 27, 2026
  • 13 views
कोडीनयुक्त सिरप की कार से तस्करी पकड़ी, दो लोग गिरफ्तार

नकली ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन बनाने वाली फैक्ट्री पकड़ी, एक Arrest

  • By Desk
  • November 27, 2026
  • 15 views
नकली ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन बनाने वाली फैक्ट्री पकड़ी, एक Arrest

फर्जी मेडिकल डिग्रियां बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 4 अरेस्ट

  • By Desk
  • November 27, 2026
  • 15 views
फर्जी मेडिकल डिग्रियां बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 4 अरेस्ट