यहां मिलेगी 60 की दवा 6 रूपए में…

रोहतक। पीजीआई में इलाज कराने के लिए आने वाले मरीजों के लिए एक अच्छी खबर है। केंद्र सरकार की स्कीम के तहत बीते दिन कुलपति डा. ओपी कालरा ने प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि केंद्र का उद्घाटन किया। केंद्र पर पीजीआइएमएस के साथ-साथ कोई भी व्यक्ति किसी भी चिकित्सक की पर्ची दिखाकर बाजार से 90 फीसद कम रेट पर दवाइयां खरीद सकता है।

मिली जानकारी के अनुसार, इसमें 214 तरह की दवाइयां मिल सकेगी। इसके साथ ही संस्थान मे भर्ती होने वाले मरीजों के लिए कंप्यूटराइज्ड इंडोर रजिस्ट्रेशन की भी शुरूआत भी की गई है। फिलहाल जन औषधि केंद्र सुबह आठ से रात आठ बजे तक खोला जाएगा, जो कुछ समय बाद 24 घंटे खुला रहेगा।

अच्छी बात ये है कि यहां पर सिर्फ पीजीआइ के मरीज ही नहीं, बल्कि अन्य किसी भी अस्पताल के मरीज आकर भी दवाई ले सकते हैं। कुछ जेनेरिक दवाइयां तो बाजार से 90 प्रतिशत तक कम रेट पर मिलेंगी।

डिकलोफेंस सोडियम 100एमजी की टेबल का मार्केट रेट करीब 59 रुपये हैं, जबकि केंद्र में यह टेबलेट मात्र छह रुपये मिलेंगी। पैरासिटामॉल आइपी 500एमजी की टेबलेट का मार्केट रेट 9.39 रुपये हैं, जबकि केंद्र में यह टेबलेट 4.3 रुपये में मिलेगी। पेंटाजोनिक इंजेक्शन आइपी 30एमजी-एमएल का मार्केट रेट 5 रुपये हैं, वहीं केंद्र पर यह इंजेक्शन 2.7 रुपये में मिलेगा। इसी तरह अन्य दवाइयां भी मार्केट रेट से सस्ती मिलेंगी।

Related Posts

दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली

मुंगेर (बिहार)। दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड की है। जांच के दौरान कई गंभीर कमियां पाई गईं। इस औचक कार्रवाई से मेडिकल स्टोर संचालकों में हडक़ंप देखा…

दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर होगी कार्रवाई

सोलन (हिमाचल प्रदेश)। दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर कार्रवाई होगी। इन मामलों ने दवा गुणवत्ता नियंत्रण और ड्रग विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 7 views
दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली

दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर होगी कार्रवाई

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 8 views
दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर होगी कार्रवाई

ESI अस्पतालों में आईसीयू से लेकर कैंसर का होगा इलाज

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 6 views
ESI अस्पतालों में आईसीयू से लेकर कैंसर का होगा इलाज

अस्पताल में विवाहिता की मौत मामले में 5 पर केस

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 6 views
अस्पताल में विवाहिता की मौत मामले में 5 पर केस

फार्मा कंपनी का बकाया नहीं देने पर CMHO का चैंबर कुर्क

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 7 views
फार्मा कंपनी का बकाया नहीं देने पर CMHO का चैंबर कुर्क

डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 12 views
डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक