दवा कंपनियों के लिए जरूरी खबर

नई दिल्ली। हाल में एक निजी कंपनी की पोलियो वैक्सीन में संक्रमण पाए जाने के बाद सरकार दवाओं और वैक्सीन की सुरक्षा के लिए कड़े कानून बनाने पर विचार कर रही है। पोलियो वैक्सीन में संक्रमण पाए जाने पर सरकार की खासी किरकिरी हुई थी और उसने कंपनी को अपनी वैक्सीन वापस मंगाने को कहा था। ऐसी स्थिति दोबारा न पैदा हो और देश में बनने वाली दवाओं और वैक्सीन की क्वॉलिटी बेहतर रहे, इसके लिए सरकार ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स ऐक्ट में बदलाव करने पर विचार कर रही है।
सूत्रों का कहना है कि नए कानून में किसी भी दवा के नकली, घटिया या संक्रमित पाए जाने पर सजा और जुर्माने के साथ ही कंपनी को बंद करने का प्रावधान भी किया जा सकता है। अभी इस मामले में सख्त कानून नहीं है। डॉ. माशेलकर समिति ने कई साल पहले नकली दवा बनाने और बेचने वालों को सजा-ए-मौत की सिफारिश की थी, लेकिन उस पर आज तक अमल नहीं हो पाया है। सूत्र यह भी बताते हैं कि नए कानून में देश में दवाओं और वैक्सीन्स का उत्पादन विश्व स्वास्थ्य संगठन और अंतरराष्ट्रीय मानकों के हिसाब से करने के लिए भी जरूरी प्रावधान किए जाएंगे। दवाओं की क्वॉलिटी खराब होने के कारण कई बार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की काफी किरकिरी हो चुकी है। कुछ साल पहले अमेरिका और यूरोपियन यूनियन ने भारत की कई दवा कंपनियों पर बैन लगा दिया था।

Related Posts

दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन

इंदौर (मप्र)। दवा निर्यात फर्जी एनओसी से करने का मामला प्रकाश में आया है। दवा उद्योग फिर सवालों के घेरे में हैं। दवा निर्यात के लिए दूसरे देशों की फर्जी…

कफ सिरप और नशीली टैबलेट-कैप्सूल का जखीरा पकड़ा

सिंगरौली (यूपी)। कफ सिरप और नशीली टैबलेट-कैप्सूल का जखीरा पकड़ा गया है। सिंगरौली जिले में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का पर्दाफाश हुआ है। बरगवां पुलिस ने दो आरोपियों को…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 20 views
दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन

कफ सिरप और नशीली टैबलेट-कैप्सूल का जखीरा पकड़ा

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 15 views
कफ सिरप और नशीली टैबलेट-कैप्सूल का जखीरा पकड़ा

ट्रांसपोर्ट पर संदिग्ध दवाओं के अवैध भंडारण का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 11 views
ट्रांसपोर्ट पर संदिग्ध दवाओं के अवैध भंडारण का भंडाफोड़

कम शेल्फलाइफ वाली मेडिसिन के आयात पर लगा प्रतिबंध

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 10 views
कम शेल्फलाइफ वाली मेडिसिन के आयात पर लगा प्रतिबंध

डॉक्टर्स और अस्पतालों के विज्ञापनों पर NMC की सख्ती

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 13 views
डॉक्टर्स और अस्पतालों के विज्ञापनों पर NMC की सख्ती

नशा मुक्ति केंद्रों में खेल, 4 रुपये की गोली 250 में बेची

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 14 views
नशा मुक्ति केंद्रों में खेल, 4 रुपये की गोली 250 में बेची