स्वास्थ्य मेें सुधार के लिए बनेगी साझी रणनीति

नई दिल्ली। महिलाओं, बच्चों और किशोरों के स्वास्थ्य में सुधार के लिए अगले अंतरराष्ट्रीय फोरम का आयोजन भारत में होगा। 12-13 दिसंबर को होने वाले ग्लोबल पार्टनर्स फोरम का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। इसमें 100 से ज्यादा देशों के 1200 साझेदार हिस्सा लेंगे। फोरम का लक्ष्य 1000 से अधिक साझेदारों को साझी रणनीति पर एकजुट करना है, ताकि पूरी दुनिया में महिलाओं, बच्चों और किशोरों के स्वास्थ्य में अहम सुधार लाया जा सके। फोरम के सह प्रायोजक केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि इस दौरान दुनिया के कई देशों के प्रमुख, स्वास्थ्य मंत्री और अन्य अहम लोग मौजूद रहेंगे। फोरम का फोकस दुनिया के विभिन्न भागों में महिलाओं, बच्चों और किशोरों के स्वास्थ्य में गुणात्मक बदलाव लाने वाले सफल कार्यक्रम के अनुभवों को साझा करने पर रहेगा।
फोरम का गठन इस उद्देश्य से किया गया है कि स्वास्थ्य, शिक्षा, जल, सफाई तथा श्रम क्षेत्र यदि सभी मिलकर काम करें तो काफी कुछ हासिल किया जा सकता है। स्वास्थ्य मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि दुनिया भर में महिलाओं, बच्चों और किशोरों के स्वास्थ्य में सुधार लाने के लिए भारत की महत्वपूर्ण उपलब्धियों और प्रतिबद्धताओं को देखते हुए अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने भारत को यह जिम्मेदारी दी है। फोरम में महिलाओं, बच्चों और किशोरों के स्वास्थ्य में सुधार के लिए पूरी दुनिया में चलाए जा रहे कार्यक्रमों के 12 केस स्टडी को पेश किया जाएगा। इनमें भारत में बच्चों को विभिन्न रोगों से बचाने के लिए चलाये जा रहे सार्वभौमिक टीकाकरण मिशन इंद्रधनुष है। यह मिशन स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्रालय के साथ-साथ अन्य 11 मंत्रालयों के बीच तालमेल से चलाया जा रहा है। भारत दूसरी बार ग्लोबल पार्टनर्स फोरम की मेजबानी करने जा रहा है। इसके पहले 2010 में भारत में दूसरे फोरम का आयोजन किया गया था। इसके अलावा तीसरे फोरम का आयोजन 2014 में जोहंसबर्ग और पहले का 2007 में दार-ए-सलाम तंजानिया में किया गया था।

Related Posts

क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस

कुल्लू (हिमाचल प्रदेश)। क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस मिला है। अब एक रक्तदाता से चार मरीजों को मदद मिल सकेगी। रक्त के अलग-अलग घटकों को…

सदर अस्पताल में पुरुष जीएनएम कराएंगे महिलाओं की डिलीवरी

मोतिहारी (बिहार)। सदर अस्पताल में महिलाओं के प्रसव से जुड़ी स्वास्थ्य सेवा व्यवस्था में बड़ा बदलाव हुआ है। अब तक प्रसूता वार्ड, डिलीवरी रूम और महिला वार्डों में मुख्य रूप…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 7 views
क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस

सदर अस्पताल में पुरुष जीएनएम कराएंगे महिलाओं की डिलीवरी

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 7 views
सदर अस्पताल में पुरुष जीएनएम कराएंगे महिलाओं की डिलीवरी

नशीली दवा की आशंका पर संपत्ति स्थायी रूप से सील नहीं कर सकते

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 8 views
नशीली दवा की आशंका पर संपत्ति स्थायी रूप से सील नहीं कर सकते

नशीली दवा की अवैध सप्लाई के रैकेट का भंडाफोड़, 4 अरेस्ट

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 9 views
नशीली दवा की अवैध सप्लाई के रैकेट का भंडाफोड़, 4 अरेस्ट

वेट लॉस की दवाओं से आई स्ट्रोक का खतरा : एफडीए

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 8 views
वेट लॉस की दवाओं से आई स्ट्रोक का खतरा : एफडीए

गर्भवती महिला की मौत के बाद भडक़े परिजन, अस्पताल में तोडफ़ोड़

  • By Desk
  • November 10, 2026
  • 12 views
गर्भवती महिला की मौत के बाद भडक़े परिजन, अस्पताल में तोडफ़ोड़