शिमला। प्रदेश स्वास्थ्य विभाग में आठ फार्मासिस्टों को नियमित किया गया है। इस संबंध में स्वास्थ्य निदेशालय ने अधिसूचना जारी की है। अनुबंध और आरकेएस पर तैनात फार्मासिस्टों को नियमित किया गया है। कनिष्क मेहता को सिविल अस्पताल चौपाल में, संजीव कुमार को पीएचसी घेणी, पीएचसी जवाहरनगर से मदन गोपाल को पीएचसी चमियारी ऊना, पीएचसी गोंधला से राजीव कुमार को सीएचसी थानाकलां, शशि कांत को सीएचसी संगडाह, दलीप कुमार को सीएचसी चिडग़ांव और महेंद्र सिंह जसवाल को पीएचसी कोटेबजा में नियमित किया गया है।










