प्रतिबंधित नशीली दवा की तस्करी में एक दबोचा

रुडक़ी। पुलिस ने प्रतिबंधित नशीली दवाओं के तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपित उस समय हत्थे चढ़ा, जब वह एक मेडिकल स्टोर से दवाओं की खेप स्कूटी पर रखकर बेचने जा रहा था। इसके कब्जे से इंजेक्शन और बड़ी मात्रा में टेबलेट्स बरामद हुई है। फरार मेडिकल स्टोर संचालक की तलाश में पुलिस छापे मार रही है।
सिविल लाइंस पुलिस को सूचना मिली थी कि क्षेत्र में प्रतिबंधित दवा की बिक्री हो रही है। यह प्रतिबंधित दवा क्षेत्र में युवाओं को नशे के लिए मोटी रकम लेकर बेची जा रही है। पुलिस इस गिरोह की तलाश में लगी थी। इसी दौरान सूचना मिली कि ढंडेरा की तरफ से एक सफेद रंग की स्कूटी में प्रतिबंधित दवाओं की खेप रुडक़ी लाई जा रही है। सूचना पर इंस्पेक्टर अमरजीत ङ्क्षसह, औषधि निरीक्षक नीरज कुमार और एसएसआई अभिनव शर्मा की टीम ने सेना चौक के पास घेराबंदी कर स्कूटी को रोक लिया। स्कूटी सवार के कब्जे से एक बैग मिला। बैग से टीम को रेग्जोजेसिक- 2एमएल के 180 इंजेक्शन, ट्राइकेयर-एसआर की 1000 टेबलेट्स तथा एंजीलूम 0.5 एमजी की 750 टेबलेट्स बरामद हुई। आरोपित इन दवाओं के बिल और बिक्री का लाइसेंस पुलिस को नहीं दिखा पाया। पुलिस आरोपित को अपने साथ कोतवाली ले आई। पूछताछ में आरोपित ने अपना नाम अब्दुल रहमान, निवासी ग्राम जलालपुर कोतवाली रुडक़ी बताया। आरोपित ने बताया कि वह लंढौरा में बस स्टैंड के पास स्थित नौशाद के मेडिकल स्टोर से लेकर आया है। औषधि निरीक्षक नीरज कुमार के अनुसार इंजेक्शन और सभी टेबलेट्स प्रतिबंधित है। इन दवाओं को नशे के लिए भी कुछ लोग इस्तेमाल करते हैं। इंस्पेक्टर अमरजीत ङ्क्षसह ने बताया कि आरोपित तीन साल से आसपास के क्षेत्रों में युवाओं को प्रतिबंधित दवा की बिक्री कर रहा था। मामले में अब्दुल रहमान और नौशाद के खिलाफ धारा 8/22, एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है।
आरोपित ने पुलिस को चकमा देने के लिए स्कूटी से नंबर प्लेट ही गायब कर रखी थी। जिससे की उसे ट्रेस न किया जा सके।इंस्पेक्टर ने बताया कि मेडिकल स्टोर पर छापा मारा गया, लेकिन आरोपित फरार मिला। प्रतिबंधित दवाओं की बिना पर्चे के बिक्री करने पर नौशाद के मेडिकल स्टोर का लाइसेंस कैंसिल करने की तैयारी चल रही है। रुडक़ी और आसपास के क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर नशे का कारोबार हो रहा है। शहर के मच्छी मोहल्ला, सती मोहल्ला, अशोकनगर, पनियाला रोड पर प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री कर रहे हैं। कई बार कॉलोनी के लोग पुलिस से इसकी शिकायत भी कर चुके हैं। आरोपित युवाओं को नशे की खेप बेचकर उन्हें लत लगा रहे हैं। कलियर और रुडक़ी में पहले भी इस तरह के मामले पकड़े गए हैं। पिछले साल रुडक़ी में ही पुलिस ने प्रतिबंधित दवाओं के साथ छुटमलपुर जिला सहारनपुर उप्र के झोला छाप को गिरफ्तार किया था। इसके अलावा कलियर में भी कई आरोपित पकड़े जा चुके हैं। प्रतिबंधित दवाओं के तस्कर से बरामद हुई यह दवा असहनीय दर्द में इस्तेमाल की जाती है। चिकित्सकों की मानें तो कैंसर जैसी बीमारी में होने वाली असहनीय पीड़ा के दौरान चिकित्सक इस तरह की दवा देते हैं। इन दवा की बिना डॉक्टर के पर्चे की बिक्री करना अपराध है।

Related Posts

एफडीए ने 42,398 मूल्य के संदिग्ध घटिया हेल्थ सप्लीमेंट जब्त किए

मुंबई (महाराष्ट्र)। एफडीए ने 42,398 मूल्य के संदिग्ध घटिया हेल्थ सप्लीमेंट जब्त किए हैं। खाद्य एवं औषधि प्रशासन  ने सतारा में एक प्रतिष्ठान का निरीक्षण करने के बाद यह भंडार जब्त…

लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर रेड, दवाएं जब्त

गया (बिहार)। लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर छापेमारी की गई है। औषधि विभाग की टीम ने प्रोफेसर कॉलोनी स्थित मगध हार्ट एंड चाइल्ड केयर क्लीनिक में दबिश दी। यहां…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

एफडीए ने 42,398 मूल्य के संदिग्ध घटिया हेल्थ सप्लीमेंट जब्त किए

  • By Desk
  • November 29, 2026
  • 5 views
एफडीए ने 42,398 मूल्य के संदिग्ध घटिया हेल्थ सप्लीमेंट जब्त किए

लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर रेड, दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 29, 2026
  • 5 views
लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर रेड, दवाएं जब्त

प्राइवेट फार्मेसी संस्थानों में फार्मा-डी की सालाना फीस तय

  • By Desk
  • November 29, 2026
  • 5 views
प्राइवेट फार्मेसी संस्थानों में फार्मा-डी की सालाना फीस तय

डेयरी पर छापेमारी कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 15 views
डेयरी पर छापेमारी कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा

नशीली दवा की अवैध बिक्री करते 2 गिरफ्तार, दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 15 views
नशीली दवा की अवैध बिक्री करते 2 गिरफ्तार, दवाएं जब्त

एंटीबायोटिक दवाएं बिना प्रिस्क्रिप्शन बेचने पर सख्ती

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 17 views
एंटीबायोटिक दवाएं बिना प्रिस्क्रिप्शन बेचने पर सख्ती