डिवाइस बताएगी, कौन-सी दवा ट्यूमर के खिलाफ प्रभावी

नई दिल्ली। अब माइक्रोफ्लूडिक नामक डिवाइस ईजाद हुई है, इससे कैंसर का प्रभावी इलाज करने में मदद मिलेगी। यह डिवाइस बताएगी कि ट्यूमर के खिलाफ कौन-सी दवा ज्यादा असरकारक होगी। इससे कैंसर के उपचार में तेजी लाने और सही दवा के चयन में मदद मिल सकती है। अमेरिकी शोधकर्ताओं के अनुसार यह डिवाइस आकार में छोटी, बहुपयोगी और इस्तेमाल में आसान है। इसकी मदद से चिकित्सक दवा शुरू करने के बाद रोगी में हाइपोक्सिक सेल्स की प्रतिक्रिया पर नजर रख सकेंगे। यह ट्यूमर सेल्स में ऑक्सीजन की कमी की स्थिति है। हड्र्सफील्ड यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर रोजर फिलीप का कहना है कि कांच या प्लास्टिक से निर्मित नई डिवाइस के विकास से शोधकर्ता यह अनुमान लगा सकेंगे कि दवा के परीक्षण के दौरान कोशिकाओं की कैसी प्रतिक्रिया रहती है। इसके सटीक आकलन से कैंसर के उपचार के लिए सही दवा का चयन किया जा सकता है। इससे मरीज का प्रभावी उपचार तत्काल शुरू करने में मदद मिल सकती है।

Related Posts

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों से अस्पतालों में इलाज की दरें अंग्रेजी और स्थानीय भाषा में प्रमुखता से प्रदर्शित करवाने को कहा।

दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस अब ONDLS पोर्टल से जुड़े: DCC की सिफारिश

DCC ने दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस को ONDLS से जोड़ने की सिफारिश की; रिटेल-होलसेल लाइसेंस पर एक समान सीमा से इनकार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 5 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 5 views
NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 5 views
अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 5 views
स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 5 views
देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 5 views
हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन