यहां बनेगा मेडिकल डिवाइस पार्क, 100 उद्योगों की योजना 

जोधपुर। शहर में मेडिकल डिवाइस व फार्मा से जुड़े उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार की एक विशेष योजना के तहत जोधपुर में मेडिकल डिवाइस पार्क स्थापित होने की उम्मीद जगी है। इस संबंध में शहर के उद्यमियों की ओर से मजबूती से दावा प्रस्तुत कर दिया गया है। जोधपुर इंडस्ट्रीज एसोसिएशन में हुई बैठक में उद्योग विभाग के अतिरिक्त निदेशक अविंद्र लड्ढ़ा ने योजना व उसके लिए स्पेशल पर्पज व्हीकल की स्थापना की जानकारी उद्यमियों को दी। यदि यह प्रोजेक्ट जोधपुर को मिलता है तो शहर में करीब 200 करोड़ रुपए का निवेश होगा। इस पार्क में करीब 100 नए उद्योग लगेंगे। साथ ही मेडिकल डिवाइस व फार्मा उद्योगों के लिए कॉमन फैसिलिटी सेंटर की स्थापना भी होगी। गौरतलब है कि जयपुर में 13 नवंबर को तत्कालीन कार्यालय आयुक्त उद्योग व शासन सचिव समित शर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में जोधपुर को इस प्रोजेक्ट के लिए उपयुक्त माना गया था। केंद्रीय फार्मास्यूटिकल विभाग की इस योजना के तहत कुछ वर्ष पूर्व राजस्थान सहित 7 राज्यों में इस तरह के पार्क व कॉमन फेसिलिटी सेंटर स्थापित करने की घोषणा हुई थी। इसमें से गुजरात व तेलंगाना में तो यह पार्क शुरू भी हो गए। इस संबंध में जयपुर व जोधपुर की ओर से दावेदारी की गई। योजना में  लगभग 200 करोड़ रुपए का निवेश होगा। इसमें से 100 करोड़ रुपए का कॉमन फेसिलिटी सेंटर स्थापित किया जाएगा। इस योजना के तहत भूमि, पानी व बिजली की व्यवस्था राज्य सरकार के जिम्मे रहेगी। इस प्रोजेक्ट के लिए कुल 300 एकड़ भूमि की जरूरत होगी।

Related Posts

दवा दुकानों पर गायब मिले फार्मासिस्ट, तीन स्टोरों को बंद कराया

मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (छत्तीसगढ़)। दवा दुकानों पर औषधि प्रशासन की टीम ने कार्रवाई की है। केल्हारी और मनेंद्रगढ़ क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान नियमों का उल्लंघन सामने आया। कई स्टोर पर पंजीकृत…

ताकतवर एंटीबायोटिक बेअसर, नई दवा के मेल से राहत

नई दिल्ली। ताकतवर एंटीबायोटिक दवाएं भी बेअसर होने लगी हैं। संक्रमण फैलाने वाले बैक्टीरिया पर इनका प्रभाव कम देखा जाने लगा है। ऐसे में गंभीर मरीजों का इलाज बड़ी चुनौती…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा दुकानों पर गायब मिले फार्मासिस्ट, तीन स्टोरों को बंद कराया

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 1 views
दवा दुकानों पर गायब मिले फार्मासिस्ट, तीन स्टोरों को बंद कराया

ताकतवर एंटीबायोटिक बेअसर, नई दवा के मेल से राहत

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 2 views
ताकतवर एंटीबायोटिक बेअसर, नई दवा के मेल से राहत

मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 26 एक्सपायर्ड दवाएं जब्त

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 2 views
मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 26 एक्सपायर्ड दवाएं जब्त

कैंसर की दवाएं हो गईं सस्ती, 93 फीसदी तक घटी कीमत

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 1 views
कैंसर की दवाएं हो गईं सस्ती, 93 फीसदी तक घटी कीमत

दवा की MRP और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर : SC

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 12 views
दवा की MRP और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर : SC

नशीली दवा बिक्री मामले में स्टोर संचालक को उठाया

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 13 views