रेड कर नशीला कफ सिरप जब्त, चार गिरफ्तार 

सतना। नशा करने के लिए कफ सीरप का अवैध कारोबार करने वालों को दबोचने के लिए एडिशनल एसपी गौतम सोलंकी ने रेड की। ऑटो से जा रही कफ सीरप की खेप पकडऩे के बाद सुराग लगाते हुए पुलिस गोदाम तक पहुंची। वहां से बड़ी मात्रा में कफ सीरप जब्त की गई। इसके बाद नशे के इस कारोबार में शामिल रहे चार लोगों को हिरासत में लिया गया है।
इसी तरह, रामपुर बाघेलान थाना पुलिस ने भी छापा मारते हुए बेला से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 180 सीसी कफ सीरप मिला। उनके साथ सीएसपी वीडी पाण्डेय, टीआइ शहर कोतवाली विद्याधर पाण्डेय भी मौजूद रहे।
सूत्रों के अनुसार, एसपी संतोष सिंह गौर के निर्देश पर एडिशनल एसपी गौतम सोलंकी शहर में नशे का कारोबार करने वालों का सुराग लगाते हुए निकले। मुखबिर की सूचना पर नजीराबाद इलाके से ऑटो एमपी 19 आर 6407 को रोका गया। इसमें सवार गुड्डू उर्फ लियाकत अली पुत्र खलील अहमद (38) निवासी टिकुरिया टोला को पकड़ा। जांच करते हुए ऑटो से तीन पेटी कफ सीरप बरामद किया गया। गुड्डू से कड़ी पूछताछ की गई तो उसने बताया कि वह टिकुरिया टोला स्थित एक गोदाम से कफ सीरप के पेटियां लेकर आया है। यह गोदाम राजेन्द्र नगर गली नंबर 10 में रहने वाले मिथलेश द्विवेदी पुत्र चिंतामणि द्विवेदी (46) का बताया गया। जब पुलिस टीम ने दबिश दी तो इस गोदाम से 11 पेटी कफ सीरप बरामद हुआ। अवैध तरीके से रखे गए कफ सीरप को जब्त करते हुए मिथलेश को हिरासत में लिया। पुलिस का कहना है कि मिथलेश मेडिकल स्टोर भी संचालित करता है। नशे का कारोबार करने वाले अजय अग्रवाल उर्फ बंटा पुत्र लालमन (44) निवासी रामनाटोला के घर पर दबिश देते हुए पुलिस ने इसके कब्जे से दो पेटी कफ सीरप जब्त किया है। बंटा से पूछताछ करने के बाद शाह मेडिकोज के संचालक पारस शाह पुत्र वीरेश शाह को पकड़ा गया। बंटा को पूर्व में नशे का कारोबार करने के मामले में मोहल्ले की महिलाएं भी पीट चुकी हैं। इसी तरह शाह मेडिकोज का संचालक भी पूर्व में कई बार नशे का कारोबार करने के मामले में पुलिस के हत्थे चढ़ चुका है। रामपुर बाघेलान थाना पुलिस ने बेला ग्राम पंचायत में छापा माराते हुए विनीत मिश्रा उर्फ रघ्घु पुत्र परशुराम मिश्रा (22) निवासी बेला को गिरफ्तार किया है। इसके कब्जे से 180 सीसी कफ सीरप जब्त किया गया है। टीआई राजेन्द्र प्रसाद मिश्रा ने बताया कि आरोपी का भाई मेडिकल स्टोर संचालित करता है। सूचना मिली थी कि आरोपी घर से ही नशा करने के लिए कफ सीरप की बिक्री करता था।

Related Posts

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों से अस्पतालों में इलाज की दरें अंग्रेजी और स्थानीय भाषा में प्रमुखता से प्रदर्शित करवाने को कहा।

दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस अब ONDLS पोर्टल से जुड़े: DCC की सिफारिश

DCC ने दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस को ONDLS से जोड़ने की सिफारिश की; रिटेल-होलसेल लाइसेंस पर एक समान सीमा से इनकार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 5 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 5 views
NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 5 views
अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 5 views
स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 5 views
देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 5 views
हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन