एपीओ किए फार्मासिस्ट को निदेशालय ने फिर लगाया

उदयपुर। एमबी अस्पताल में दो महीने अनुपस्थित रहने और इस दौरान हेल्पर से दवाएं बंटवाने वाले फार्मासिस्ट विकास फेनिन को एपीओ करने के महज तीन बाद फिर से एमबी अस्पताल में लगाने के आदेश जारी किए गए हैं। हालांकि फार्मासिस्ट विकास ने अभी तक अपनी उपस्थिति दर्ज नहीं कराई है। आदेश चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन) राकेश शर्मा ने दिए हैं। अतिरिक्त निदेशक शर्मा का कहना है कि इस फार्मासिस्ट ने कार्य के प्रति घोर लापरवाही बरती है। इसे एपीओ के बाद दूसरी जगह लगाएंगे, वहां भी यही लापरवाही करेगा। ऐसे में एमबी अस्पताल प्रशासन से ही मामले की जांच कराकर रिपोर्ट मांगी ताकि निदेशालय सख्त कार्रवाई कर सके। इधर, एमबी अस्पताल अधीक्षक डॉ. लाखन पोसवाल ने बताया कि मामले की जांच के लिए कमेटी गठित कर दी है। जो सीसीटीवी फुटेज भी खंगालेगी। गौरतलब है कि अधीक्षक डॉ. पोसवाल के गत दो जनवरी को निरीक्षण में मुख्यमंत्री निशुल्क दवा योजना के कार्डियोलॉजी में संचालित काउंटर-7 पर फार्मासिस्ट विकास की जगह हेल्पर मदन मरीजों को दवाएं देता मिला। उसने अधीक्षक को लिखित में बताया कि फार्मासिस्ट उससे पिछले दो माह से रोज दोपहर 2 से शाम 6 बजे तक जबरन दवाएं बंटवाता है। अधीक्षक ने गड़बड़ी पकड़ते ही पूर्व फार्मासिस्ट नोडल ऑफिसर डॉ. एमपी जैन को उसी दिन हटाकर न्यूरोसर्जन डॉ. गौरव जायसवाल को नोडल ऑफिसर बनाया था। ड्यूटी में लापरवाही पर फार्मासिस्ट विकास के विरुद्ध कार्रवाई के लिए आरएनटी कॉलेज के प्रिंसिपल एंड कंट्रोलर डॉ. डीपी सिंह को पत्र लिखा था। उन्होंने कार्रवाई के निर्देश दिए थे। अब फार्मासिस्टों ने अपनी बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज कराना शुरू कर दी है।

Related Posts

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों से अस्पतालों में इलाज की दरें अंग्रेजी और स्थानीय भाषा में प्रमुखता से प्रदर्शित करवाने को कहा।

दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस अब ONDLS पोर्टल से जुड़े: DCC की सिफारिश

DCC ने दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस को ONDLS से जोड़ने की सिफारिश की; रिटेल-होलसेल लाइसेंस पर एक समान सीमा से इनकार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 6 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 6 views
NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 6 views
अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 5 views
स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 6 views
देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 6 views
हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन