अंतरराष्ट्रीय किडनी रैकेट पकड़ा

हैदराबाद। किडनी ट्रांसप्लांट कराने वाला एक अंतरराष्ट्रीय रैकेट पकड़ा गया है। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। आरोपियों पर हैदराबाद के 33 वर्षीय व्यक्ति को 20 लाख रुपए का लालच देकर तुर्की में किडनी निकलवाने का आरोप है।
पुलिस के अनुसार गिरोह के सरगना अमरीश प्रताप को 28 मार्च को सिंगापुर से लौटते ही दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर दबोच लिया गया था। बाद में उसके दो सहयोगियों संदीप कुमार उर्फ रोहन मलिक और रीतिका सिंह को दिल्ली से ही गिरफ्तार किया गया। तीनों को वहां की अदालत में पेश करने के बाद उन्हें ट्रांजिट रिमांड पर यहां लाया गया है। पुलिस आयुक्त महेश एम भागवत ने कहा कि आरोपित एजेंट, ब्रोकर और सोशल मीडिया के माध्यम से मोटी रकम का लालच देकर दानकर्ताओं को फंसाते थे। ये लोग ऐसे मरीजों को खोजते थे जो किडनी ट्रांसप्लांट के लिए 50 लाख से एक करोड़ रुपए तक खर्च कर सकते थे। जांच में इस बात का भी पता चला है कि अमरीश प्रताप किडनी ट्रांसप्लांट के लिए दानदाता और मरीजों को श्रीलंका, मिस्र और तुर्की भेजता था। आरोप है कि उसने लगभग 40 ट्रांसप्लांट मामलों को अंजाम दिया है।
गौरतलब है कि एक पीडि़त ने इस वर्ष फरवरी माह में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में कहा गया था कि जुलाई 2018 में उसे रोहन मलिक की एक फेसबुक पोस्ट दिखी, जिसमें तत्काल किडनी जरूरत की बात कही गई थी। पोस्ट देखने के बाद शिकायतकर्ता ने मलिक से संपर्क किया। मलिक ने उन्हें बताया कि अगर वह अपनी किडनी देते हैं तो वह इसके बदले 20 लाख रुपये देगा। साथ ही आने-जाने का खर्चा, रहने की सुविधा सहित मेडिकल खर्च भी उठाएगा। शिकायतकर्ता ने कहा कि उसकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी, इसलिए उसने मलिक का प्रस्ताव स्वीकार कर लिया। इसके बाद वह जुलाई 2018 में दिल्ली चला गया। पीडि़त ने आरोपित से मुलाकात की और सभी तरह के मेडिकल परीक्षण कराए। पुलिस ने बताया कि अगस्त 2018 में मलिक ने पीडि़त को ऑपरेशन के लिए तुर्की की यात्रा के बारे में बताया और वहां के इजमिर शहर के एक अस्पताल में किडनी निकलवा ली।  शिकायतकर्ता ने कहा कि आपरेशन के बाद आरोपितों ने उसे वादा अनुसार रकम देने से इनकार कर दिया। साथ ही धमकी दी कि अगर उसने इस बारे में किसी को कुछ बताया तो उसकी हत्या कर दी जाएगी। चूंकि शिकायतकर्ता के पास विदेश में आरोपितों की बात मानने के अलावा कोई विकल्प नहीं था, इसलिए उसने अपना पासपोर्ट लिया और भारत लौट आया। यहां पर आकर फरवरी में उसने शिकायत दर्ज कराई। पुलिस जांच में पता चला कि अमरीश प्रताप ने किडनी रैकेट में कई डॉक्टरों, डाइग्नोस्टिक सेंटर, सरकारी अधिकारियों, एजेंट और ब्रोकर को शामिल कर रखा है। इसके बाद विशेष पुलिस टीम ने प्रताप की गतिविधियों पर निगरानी के लिए सर्विलांस का सहारा लिया और लुकआउट सर्कुलर नोटिस जारी कर दिया।

Related Posts

एफडीए ने 42,398 मूल्य के संदिग्ध घटिया हेल्थ सप्लीमेंट जब्त किए

मुंबई (महाराष्ट्र)। एफडीए ने 42,398 मूल्य के संदिग्ध घटिया हेल्थ सप्लीमेंट जब्त किए हैं। खाद्य एवं औषधि प्रशासन  ने सतारा में एक प्रतिष्ठान का निरीक्षण करने के बाद यह भंडार जब्त…

लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर रेड, दवाएं जब्त

गया (बिहार)। लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर छापेमारी की गई है। औषधि विभाग की टीम ने प्रोफेसर कॉलोनी स्थित मगध हार्ट एंड चाइल्ड केयर क्लीनिक में दबिश दी। यहां…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

एफडीए ने 42,398 मूल्य के संदिग्ध घटिया हेल्थ सप्लीमेंट जब्त किए

  • By Desk
  • November 29, 2026
  • 9 views
एफडीए ने 42,398 मूल्य के संदिग्ध घटिया हेल्थ सप्लीमेंट जब्त किए

लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर रेड, दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 29, 2026
  • 9 views
लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर रेड, दवाएं जब्त

प्राइवेट फार्मेसी संस्थानों में फार्मा-डी की सालाना फीस तय

  • By Desk
  • November 29, 2026
  • 9 views
प्राइवेट फार्मेसी संस्थानों में फार्मा-डी की सालाना फीस तय

डेयरी पर छापेमारी कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 16 views
डेयरी पर छापेमारी कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा

नशीली दवा की अवैध बिक्री करते 2 गिरफ्तार, दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 17 views
नशीली दवा की अवैध बिक्री करते 2 गिरफ्तार, दवाएं जब्त

एंटीबायोटिक दवाएं बिना प्रिस्क्रिप्शन बेचने पर सख्ती

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 20 views
एंटीबायोटिक दवाएं बिना प्रिस्क्रिप्शन बेचने पर सख्ती