दवा व्यापारियों को डेढ़ करोड़ का चूना लगा दुकानदार लापता

इंदौर। दवा बाजार में व्यापारियों को डेढ़ करोड़ का चूना लगाकर एक दवा दुकानदार लापता हो गया। व्यापारी ने यहां अपनी फर्म खोलकर अन्य व्यापारियों को झांसा दिया कि उसे सरकार को दवा सप्लाई करनी है। उसका टेंडर खुला है, ऐसा कहकर व्यापारियों से करीब डेढ़ करोड़ रुपए की दवा ले ली। इसके बाद जब पैसा देने की बारी आई तो वह दुकान पर ताले लगाकर लापता हो गया। पुलिस ने मामले में व्यापारियों की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। दरअसल, पिछले दिनों दवा बाजार के व्यापारी दवा बाजार एसोसिएशन के बैनर तले सचिव निर्मल जैन के साथ संयोगितागंज थाने पहुंचे थे। व्यापारियों ने यहां पुलिस को एक लिखित आवेदन दिया था कि दवा बाजार में व्यापार करने वाला श्रीराम फार्मा का प्रोप्राइटर सौरभ गुप्ता व्यापारियों से माल लेकर रुपए नहीं दे रहा। उसने सरकारी ठेका मिलने के नाम पर व्यापारियों से करीब डेढ़ करोड़ रुपए का माल ले लिया, लेकिन जब रुपए देने की बारी आई तो दुकान पर ताला लगाकर फरार हो गया। दवा बाजार एसोसिएशन के सचिव निर्मल जैन ने बताया कि आरोपित सौरभ गुप्ता ने कई व्यापारियों के साथ धोखाधड़ी की। सभी व्यापारियों ने एकत्रित होकर सामूहिक रूप से उसके खिलाफ शिकायती आवेदन दिया है। वह कहता था कि उसे सरकारी ठेका मिल गया है। इसके चलते उसने 25 से अधिक व्यापारियों से अलग-अलग कीमतों की दवाइयां ली। जब रुपए देने के लिए व्यापारी तकादा करने लगे तो टालने लगा। इसके बाद व्यापारियों से उससे संपर्क का प्रयास किया तो उसने नंबर भी बंद कर लिया और दुकान भी बंद कर दी। उधर, पुलिस ने आरोपित पर धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की है।

Related Posts

अस्पताल से 26 नवजात बच्चों को बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

रायपुर (छत्तीसगढ़)। अस्पताल से 26 नवजात बच्चों को बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। गुढिय़ारी के दिवाकर अस्पताल को लीज पर लेकर यह अवैध कारोबार चलाया जा रहा था।…

फार्मासिस्ट के बगैर संचालित मेडिकल शॉप को सीज किया

झालावाड़ (राजस्थान)। फार्मासिस्ट के बगैर संचालित मेडिकल शॉप को सीज किया गया है। एसआरजी अस्पताल परिसर में संचालित सहकारी उपभोक्ता भंडार के मेडिकल स्टोर पर निरीक्षण किया गया। जांच में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अस्पताल से 26 नवजात बच्चों को बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 8 views
अस्पताल से 26 नवजात बच्चों को बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

फार्मासिस्ट के बगैर संचालित मेडिकल शॉप को सीज किया

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 11 views
फार्मासिस्ट के बगैर संचालित मेडिकल शॉप को सीज किया

गलत ब्लड ग्रुप चढ़ाने से बच्चे को ब्लड कैंसर, दो डॉक्टरों पर FIR

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 8 views
गलत ब्लड ग्रुप चढ़ाने से बच्चे को ब्लड कैंसर, दो डॉक्टरों पर FIR

नकली दवाएं सीज, 30 से ज्यादा ब्रांड की दवाएं मिलीं, 45 फर्में नामजद

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 10 views
नकली दवाएं सीज, 30 से ज्यादा ब्रांड की दवाएं मिलीं, 45 फर्में नामजद

नशीली दवा के इंटरनेशनल रैकेट का भंडाफोड़, 6 आरोपी गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 12 views
नशीली दवा के इंटरनेशनल रैकेट का भंडाफोड़, 6 आरोपी गिरफ्तार

कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 18 views
कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट