दुनिया का सबसे महंगा इंजेक्शन बाजार में उतारा

जयपुर। दुनिया में बच्चों की मौत का बड़ा कारण बन रही रेयर डिजीज स्पाइनल मस्क्यूलर ए-ट्रापी की दवा को एफडीए (फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन) ने मंजूरी दे दी है। हर दस हजार में से एक बच्चे को स्पाइनल मस्क्यूलर ए-ट्रापी डिजीज होती है। अभी तक उसका कोई इलाज नहीं था। हर महीने सैकड़ों बीमारी की वजह से काल का ग्रास बन रहे थे। जीन परिवर्तन से होने वाली इस डिजीज की दवा बनाने में सफलता तो मिली, लेकिन यह दुनिया की सबसे सबसे मंहगी दवा है।  हाल ही में इसे बाजार में उतारा गया है। इसके एक इंजेक्शन की कीमत करीब डेढ़ करोड़ रुपए है। रिसर्चर, कंपनी, विशेषज्ञ और डॉक्टर्स का दावा है कि जैसे-जैसे यह दवा बाजार में जाएगी और लोगों तक पहुंचने लगेगी, कीमत में तेजी से गिरावट होगी। खुशी की बात यह है कि जीन से सम्बन्धित दवाओं में अभी तक सफलता हासिल नहीं हो रही थी, लेकिन अब इस दवा की सफलता के बाद अन्य रेयर डिजीज की दवाओं पर भी काम हो सकेगा।  गौरतलब है कि जेनेटिक डिसआर्डर से न्यूरो सेल जो स्पाइनल कार्ड और मांस पेशियों को सूचना भेजता है, वह नष्ट हो जाता है। बीमारी एसएमएन-वन जीन की खराबी से होती है। इस बीमारी के इलाज पर भी एक दशक से चल रही रिसर्च सफल रही और दवा को एफडीए ने मंजूरी दे दी है।  एसएमएन-1 प्रोटीन जनरेट करता है। एएवी-9 वायरस को इस एसएमएन-1 की फंक्शनल कॉपी के साथ शरीर में डिलीवर किया जाएगा। यह नर्व-सेल्स में जाएगा और प्रोटीन बनाने लगेगा। एक साल में दो इंजेक्शन लगेंगे और पांच साल तक लगवाने होंगे। इसके बाद बीमारी से निजात पाई जा सकेगी। अभी अमेरिका में दवा शुरू कर दी गई है और अगले कुछ ही दिनों में भारत में भी यह दवा आ जाएगी। इस दवा की खोज में 8.7 बिलियन डालर खर्च किए गए हैं।

Related Posts

फार्मा कंपनी Cipla की दवा को USFDA से मिली अप्रूवल

मुंबई। फार्मा कंपनी Cipla की दवा को USFDA से अप्रूवल मिल गई है। नई खबर ने शेयर को फोकस में ला दिया है।कंपनी की अस्थमा की दवा Flovent HFA के…

ड्रग इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में की जांच में खुलासा

मुंबई। ड्रग इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग की इस परीक्षा के मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

फार्मा कंपनी Cipla की दवा को USFDA से मिली अप्रूवल

  • By Desk
  • November 26, 2026
  • 2 views
फार्मा कंपनी Cipla की दवा को USFDA से मिली अप्रूवल

ड्रग इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में की जांच में खुलासा

  • By Desk
  • November 26, 2026
  • 2 views
ड्रग इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में की जांच में खुलासा

गर्भपात की दवा खाने से विवाहिता की मौत पर क्लीनिक सील

  • By Desk
  • November 26, 2026
  • 4 views
गर्भपात की दवा खाने से विवाहिता की मौत पर क्लीनिक सील

CDSCO के ड्रग अलर्ट में 324 दवाओं के सैंपल जांच में फेल

  • By Desk
  • November 26, 2026
  • 5 views
CDSCO के ड्रग अलर्ट में 324 दवाओं के सैंपल जांच में फेल

Cipla Pharma और Marksans को मॉर्फिन के आयात की परमिशन

  • By Desk
  • November 25, 2026
  • 12 views
Cipla Pharma और Marksans को मॉर्फिन के आयात की परमिशन

GSK Pharma ने ब्लड कैंसर की नई दवा BLENREP लॉन्च की

  • By Desk
  • November 25, 2026
  • 11 views
GSK Pharma ने ब्लड कैंसर की नई दवा BLENREP लॉन्च की