डॉक्टर और दो फार्मासिस्टों पर गिरी लापरवाही की गाज

बरेली। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फरीदपुर में इलाज के अभाव में बुजुर्ग महिला की मौत के मामले में लापरवाही बरतने पर डॉक्टर और दो फार्मासिस्ट पर गाज गिर गई है। एसीएमओ ने मौके पर पहुंचकर जांच की। जांच रिपोर्ट के आधार पर सीएमओ ने डाक्टर और दो फार्मासिस्ट को निलंबित कर दिया है। एमओआईसी को भी प्रशासनिक नियंत्रण में ढिलाई के लिए चेतावनी दी गई है।
फरीदपुर निवासी बुजुर्ग कलावती की तबीयत खराब होने पर परिवार वाले उन्हें फरीदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए थे। इमरजेंसी पर तैनात डॉ. कल्याणी वहां नहीं मिलीं। फार्मासिस्ट ने भी बिना प्राथमिक उपचार उन्हें रेफर कर दिया, लेकिन 108 एंबुलेंस भी काफी देर तक नहीं पहुंची, जिससे बुजुर्ग महिला ने वहीं दम तोड़ दिया था। जानकारी होने पर सीएमओ विनीत शुक्ल ने एसीएमओ रंजन गौतम को मामले की जांच के आदेश दिए। रंजन गौतम ने सीएचसी पहुंच जांच की। सामने आया कि इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात डॉ. कल्याणी उस समय ड्यूटी पर नहीं थीं। दोनों तैनात फार्मासिस्टों ने भी बिना प्राथमिक उपचार उसे रेफर कर दिया। इस पर एसीएमओ ने तीनों के निलंबन और विभागीय कार्रवाई की संस्तुति की। इस पर सीएमओ ने तीनों को निलंबित कर दिया है। सीएमओ ने बताया कि एंबुलेंस -108 भी सूचना पर समय से नहीं पहुंची। उस पर तैनात स्टाफ के खिलाफ कार्रवाई के लिए पत्र लिखा जाएगा। सीएमओ ने बताया कि एमओआईसी डॉ. वासित अली को कार्यप्रणाली में सुधार के साथ ही प्रशासनिक नियंत्रण को मजबूत करने की चेतावनी दी गई है।

Related Posts

एफडीए ने 42,398 मूल्य के संदिग्ध घटिया हेल्थ सप्लीमेंट जब्त किए

मुंबई (महाराष्ट्र)। एफडीए ने 42,398 मूल्य के संदिग्ध घटिया हेल्थ सप्लीमेंट जब्त किए हैं। खाद्य एवं औषधि प्रशासन  ने सतारा में एक प्रतिष्ठान का निरीक्षण करने के बाद यह भंडार जब्त…

लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर रेड, दवाएं जब्त

गया (बिहार)। लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर छापेमारी की गई है। औषधि विभाग की टीम ने प्रोफेसर कॉलोनी स्थित मगध हार्ट एंड चाइल्ड केयर क्लीनिक में दबिश दी। यहां…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

एफडीए ने 42,398 मूल्य के संदिग्ध घटिया हेल्थ सप्लीमेंट जब्त किए

  • By Desk
  • November 29, 2026
  • 2 views
एफडीए ने 42,398 मूल्य के संदिग्ध घटिया हेल्थ सप्लीमेंट जब्त किए

लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर रेड, दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 29, 2026
  • 2 views
लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर रेड, दवाएं जब्त

प्राइवेट फार्मेसी संस्थानों में फार्मा-डी की सालाना फीस तय

  • By Desk
  • November 29, 2026
  • 2 views
प्राइवेट फार्मेसी संस्थानों में फार्मा-डी की सालाना फीस तय

डेयरी पर छापेमारी कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 13 views
डेयरी पर छापेमारी कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा

नशीली दवा की अवैध बिक्री करते 2 गिरफ्तार, दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 12 views
नशीली दवा की अवैध बिक्री करते 2 गिरफ्तार, दवाएं जब्त

एंटीबायोटिक दवाएं बिना प्रिस्क्रिप्शन बेचने पर सख्ती

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 13 views
एंटीबायोटिक दवाएं बिना प्रिस्क्रिप्शन बेचने पर सख्ती