दवा कंपनी के मैनेजर के घर के बाहर एमआर का प्रदर्शन

लुधियाना। पंजाब मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव एसोसिएशन व पंजाब एंड चंडीगढ़ मेडिकल सेल्स रिप्रेजेंटेटिव यूनियन लुधियाना में फार्मा क्षेत्र के सभी मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव (एमआर) ने अपने साथी की मौत को लेकर एक दवा कंपनी के मैनेजर के घर के बाहर धरना दिया। धरने के दौरान सेक्रेटरी जसप्रीत सिंह ने बताया कि एक फार्मा कंपनी ने अपने यहां कार्यरत सेल्स प्रमोशन इंप्लाइज जनार्धन को इतना प्रताडि़त किया कि उसकी मौत हो गई। इस तरह की घटनाएं अब मेडिकल फील्ड में आम हो गई हैं।
प्रधान संजीव शर्मा ने बताया कि यह कंपनी वर्कर को अपनी-अपनी यूनियन से रिजाइन करने के लिए बाध्य कर रही है और उनको कौशांबी एवं ओखला स्थित कंपनी के कार्यालय में बुलाकर जबरदस्ती यूनियन छोडऩे का दबाव बना रही है। इसके साथ ही यह धमकी दे रही है कि जो भी मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव अपनी यूनियन से त्यागपत्र नहीं देगा, उसका दूरदराज इलाके में तबादला कर दिया जाएगा। पंजाब मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव एसोसिएशन ने सरकार से मांग की कि वह मेडिकल करप्शन और श्रम कानूनों की उल्लंघना करने वाली कंपनियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें। इस अवसर पर मंदीप वंडर, विनोद, विकास शर्मा, संदीप शर्मा, अमन शर्मा , हरप्रीत सिंह, मनु, संजीव, आशुतोष, हरीश, अनिल, विशाल, कंवलजीत, रवि प्रकाश, पारस, जतिन, नीरज सूद, जतिन कालरा, रविदर, पंकज, अश्विनी गांधी, सुमेश, मुनीश आनद, जतिदर कम्बोज, विवेक, विनय सेठ, अनुराग सिंह, गगनजीत सिंह, जसप्रीत , जगमीत, हरिदर, हरनीत, अजीत, दीपक मल्होत्रा, आशु गर्ग, दीपक शर्मा, विकास पराशर, संजीव, रोहित, राहुल शर्मा, निखिल, नितिन सूद, परमजीत, जेपी सिंह, एसएस पाहवा, रिकू, आनद, राजेश कपूर, वनीत बहल, कवलजीत कौर सहित करीब 600 सदस्य मौजूद रहे।

Related Posts

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

मुंबई। प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर पाया गया है। वहीं डोडला डेयरी दूध में डिटर्जेंट मिला है। यूईर ऑर्गेनिक फूड्स के प्रोडक्ट भी जांच में फेल हो गए। FSSAI…

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

लखनऊ (यूपी)। दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में सरकार नाकाम रही है। मरीज दवा की कीमत को लेकर भी लूट रहा है। दवाओं की खरीद कीमत से कई गुना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 15 views
प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 14 views
दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 13 views
डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 22 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 23 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 18 views
फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत