सिविल सप्लाई की 52 दवा दुकानें खोलने को मंजूरी

शिमला। सिविल सप्लाई की 52 दवा दुकानें खोलने के प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है। इससे पहले राज्य में नई सिविल सप्लाई मेडिसिन शॉप खोलने के प्रस्ताव को वित्त विभाग ने रोक दिया था। कहा गया था कि इसे पहले सर्विस कमेटी में लगाया जाए। अब इस प्रस्ताव को दोबारा से कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करके प्रदेश सरकार को भेजा गया। गौरतलब है कि प्रदेश में सिविल सप्लाई के तहत 36 मेडिसिन शॉप स्वीकृत हैं, लेकिन अभी मात्र 29 दवा दुकानें ही चल रही हैं। इसका कारण यह बताया गया है कि सिविल सप्लाई की दवा दुकानें लेने के लिए तय किए गए नियमों के कारण ये सभी दुकानें अभी तक सक्रिय नहीं हो पाई हैं। अब प्रदेश सरकार चाहती है कि राज्य में बंद पड़ी सिविल सप्लाई को जल्द शुरू किया जाए। अभी सिविल सप्लाई मेडिसिन पॉलिसी में संशोधन को लेकर चर्चा यह भी है कि इसमें दवा दुकान लेने के लिए विकलांग और एकल नारियों को दी जा रही पहली प्राथमिकता में पहले तय की गई शर्तों से बाहर किया जा सकता है। जानकारी के मुताबिक नए ड्राफ्ट बनाने में इस बात का खास ख्याल रखा जाना था कि राज्य में एक समान मौके के हिसाब से सिविल सप्लाई के तहत मेडिसिन शॉप चलाने के लिए सभी को प्राथमिकता मिल सके और एक अच्छा लाभ सरकार भी कमा सके।

Related Posts

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

सिरसा (हरियाणा)। जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी का मामला सामने आया है। अस्पताल परिसर स्थित टीबी भवन में संचालित ओएसटी सेंटर में यह वारदात हुई। रात के…

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

रांची (झारखंड)। नशीली दवा के अवैध कारोबार पर रोक लगाई जाएगी। इसके लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित विशेष पोर्टल तैयार किया है। इसे राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) और राज्य के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 19 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 19 views
नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 15 views
HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 14 views
दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 17 views
नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 23 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक