हरियाणा के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में बढ़ेंगी 250 सीटें

चंडीगढ़। डॉक्टर बनने का सपना संजोए युवाओं के लिए खुशी की खबर है। हरियाणा सरकार राज्य के पांचों सरकारी मेडिकल कॉलेजों में 250 सीटें बढ़ाने जा रही है। प्रत्येक मेडिकल कॉलेज में पचास-पचास सीटें बढ़ाई जाएंगी। मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया से हरी झंडी मिलने के बाद ही सरकार ने युद्ध स्तर पर यह प्रक्रिया तेज कर दी है। स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज की इस संदर्भ में चिकित्सा शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ मंत्रणा के दौरान अधिकारियों ने बताया कि मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया को इस बाबत फाइल भेजी जा चुकी है। शीघ्र ही कागजी औपचारिकताएं पूरी कर ली जाएंगी। सरकार के मुताबिक एमसीआई का झुकाव इस ओर गरीब सवर्णों को दिए जा रहे दस प्रतिशत आरक्षण की वजह से है। हालांकि आरक्षण के मुताबिक 25 सीटों को बढ़ाने का ही प्रावधान है लेकिन 250 सीटें बढ़ाने को लेकर सहमति बन चुकी है। वर्तमान में हरियाणा में सरकारी कॉलेजों में 600 सीटें हैं। 250 सीटें बढऩे के बाद यह आंकड़ा 850 तक पहुंच जाएगा।
हरियाणा में इस समय पीजीआई रोहतक में मेडिकल की 200, अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में 100, खानपुर मेडिकल कॉलेज में 100, कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में 100 और शहीद हसन खान मेडिकल कॉलेज मेवात में 100 सीटे हैं। इसके अतिरिक्त निजी मेडिकल कॉलेजों में अतिरिक्त सीटें हैं। एमसीआई ने सिर्फ सरकारी मेडिकल कॉलेजों में ही सीटें बढ़ाने का फैसला लिया है। केंद्र की मोदी सरकार द्वारा 10 फीसदी गरीब सवर्णों को आरक्षण दिए जाने के बाद देशभर में यह कवायद शुरू हो गई है। इसमें हरियाणा ने पहल करते हुए 250 सीटें झटकने की कवायद शुरू कर दी है। इस आरक्षण कोटे का लाभ गरीब सवर्णों को मिलेगा, जो कि महंगी पढ़ाई होने के कारण मन मसोस कर रह जाते थे। हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि  सरकारी कॉलेजों में 250 सीटें बढऩे से हरियाणा के गरीब सवर्णों को फायदा होगा। एमसीआई की ओर से मिली जानकारी के बाद जल्द ही यह सीटें बढ़ जाएंगी। अगले सत्र तक विद्यार्थियों को इसका लाभ भी मिल जाएगा।

Related Posts

रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील, तीन को नोटिस थमाए

बरदह, आजमगढ़ (यूपी)। रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील करने का समाचार है। अन्य तीन अस्पतालों को नोटिस थमाए गए हैं। डिप्टी सीएमओ डॉ. मोहनलाल के नेतृत्व में स्वास्थ्य…

मेडिकल स्टोर पर बिना लेबल वाले 280 कैप्सूल जब्त

फगवाड़ा (पंजाब)। मेडिकल स्टोर पर रेड कर बिना लेबल वाले 280 कैप्सूल जब्त किए हैं। सरकार के नशा-विरोधी अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। ड्रग कंट्रोल विभाग ने मेडिकल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील, तीन को नोटिस थमाए

  • By Desk
  • October 25, 2026
  • 6 views
रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील, तीन को नोटिस थमाए

मेडिकल स्टोर पर बिना लेबल वाले 280 कैप्सूल जब्त

  • By Desk
  • October 25, 2026
  • 5 views
मेडिकल स्टोर पर बिना लेबल वाले 280 कैप्सूल जब्त

सेक्स स्टैमिना बढ़ाने वाली दवा के नाम पर ठगने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 25, 2026
  • 4 views
सेक्स स्टैमिना बढ़ाने वाली दवा के नाम पर ठगने वाले गिरोह का भंडाफोड़

जीटीबी समेत दिल्ली के 4 बड़े सरकारी अस्पताल होंगे एक

  • By Desk
  • October 24, 2026
  • 14 views
जीटीबी समेत दिल्ली के 4 बड़े सरकारी अस्पताल होंगे एक

Drug Inspector भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में एएसओ अरेस्ट

  • By Desk
  • October 24, 2026
  • 13 views
Drug Inspector भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में एएसओ अरेस्ट

एफडीए की रेड में फंसी मिड्यूटी कंपनी, बड़े दावों के नहीं मिले सबूत

  • By Desk
  • October 24, 2026
  • 15 views
एफडीए की रेड में फंसी मिड्यूटी कंपनी, बड़े दावों के नहीं मिले सबूत