गरीब मरीजों ने आपका क्या बिगाड़ा है खट्टर साहब

रोहतक: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर और उनकी पूरी टीम सरकार के 1000 दिनों के कामों का बड़े-बड़े आयोजन कर बखान कर रही है। अखबार-चैनलों में भारी-भरकम विज्ञापन दिए जा रहे हैं लेकिन राज्य के सरकारी अस्पतालों में इलाज लेने वाले मरीजों पर सरकार के 1000 दिन बाद आफत सिर पर आन पड़ी। राज्य के सरकारी अस्पतालों में मुफ्त इलाज की स्कीम को खर्चीला कर दिया है। मुख्यमंत्री मुफ्त इलाज योजना का लाभ नहीं मिलेगा जनता को इलाज चाहिए तो पूरा पैसा चुकाना पड़ेगा।
     यह अलग बात है कि प्राइवेट लैब के मुकाबले बहुत कम रेटों की सूची जारी कर सरकार वाहवाही लूटने का प्रयास कर रही है बावजूद फैसले का न केवल राजनीतिक-सामाजिक जगत बल्कि आम जनता के बीच भी घोर विरोध हो रहा है। गुस्से में लोग बोल रहे हैं कि आए दिन कार्यक्रमों पर लाखों-करोड़ों रुपये उड़ाने वाली सरकार के खजाने में केवल गरीबों के लिए ही पैसा नहीं है। अब तक की सरकारें भी तो लोगों को जैसा भी सही मुफ्त इलाज दे रही थी। जनता का कहना है कि मुख्यमंत्री खट्टर ने अपनी ही पार्टी के प्रधानमंंत्री नरेंद्र मोदी की सस्ती स्वास्थ्य सेवा मुहिम को पलीता लगाया है।
       हैरानी की बात ये कि लोगों को बेहतर और सस्ती चिकित्सा सेवा देने के बड़े-बड़े बयान देने वाले स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज कुछ नहीं बोल रहे। छोटी-छोटी राजनीतिक बातों पर टवीट कर और बयान देकर चुटकी लेने वाले विज मरीजों की जेब पर सरकार द्वारा बढ़ाए गए खर्च पर पूरी तरह ‘खामोश’ हैं।
    पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने तीखी टिप्पणी करते हुए कहा कि भाजपा जनता का स्वास्थ्य का अधिकार छीन रही है। सरकारी अस्पतालों में टेस्ट और बिस्तर पर शुल्क लगाने वाला कदम प्राइवेट अस्पताल और लैब को फायदा पहुंचाने वाला प्रतीत होता है। क्योंकि सरकारी अस्पताल में लोग भीड़ के बावजूद इलाज के लिए घंटों केवल इसीलिए खड़े रहते थे कि जांच के पैसे नहीं लगेंगे। भाजपा सरकार के इस फैसले से लोग सरकारी अस्पतालों से दूरी बनाएंगे और मजबूरी में प्राइवेट अस्पतालों की सीढिय़ा चढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि झूठे प्रचार पर करोड़ो रुपये खर्च करने से कुछ नहीं होगा। जब मौका आएगा तो जनता हर काम का हिसाब मांगेंगी। रोहतक सिविल सर्जन डॉ. दीपा जाखड़ ने बताया कि सरकारी अस्पताल में जांच शुल्क लगाने के आदेश लागू हो चुके हैं। अब मुफ्त इलाज जैसी कोई व्यवस्था नहीं है।

Related Posts

एफडीए ने 42,398 मूल्य के संदिग्ध घटिया हेल्थ सप्लीमेंट जब्त किए

मुंबई (महाराष्ट्र)। एफडीए ने 42,398 मूल्य के संदिग्ध घटिया हेल्थ सप्लीमेंट जब्त किए हैं। खाद्य एवं औषधि प्रशासन  ने सतारा में एक प्रतिष्ठान का निरीक्षण करने के बाद यह भंडार जब्त…

लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर रेड, दवाएं जब्त

गया (बिहार)। लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर छापेमारी की गई है। औषधि विभाग की टीम ने प्रोफेसर कॉलोनी स्थित मगध हार्ट एंड चाइल्ड केयर क्लीनिक में दबिश दी। यहां…

You Missed

एफडीए ने 42,398 मूल्य के संदिग्ध घटिया हेल्थ सप्लीमेंट जब्त किए

  • By Desk
  • November 29, 2026
  • 7 views
एफडीए ने 42,398 मूल्य के संदिग्ध घटिया हेल्थ सप्लीमेंट जब्त किए

लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर रेड, दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 29, 2026
  • 7 views
लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर रेड, दवाएं जब्त

प्राइवेट फार्मेसी संस्थानों में फार्मा-डी की सालाना फीस तय

  • By Desk
  • November 29, 2026
  • 8 views
प्राइवेट फार्मेसी संस्थानों में फार्मा-डी की सालाना फीस तय

डेयरी पर छापेमारी कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 16 views
डेयरी पर छापेमारी कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा

नशीली दवा की अवैध बिक्री करते 2 गिरफ्तार, दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 16 views
नशीली दवा की अवैध बिक्री करते 2 गिरफ्तार, दवाएं जब्त

एंटीबायोटिक दवाएं बिना प्रिस्क्रिप्शन बेचने पर सख्ती

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 19 views
एंटीबायोटिक दवाएं बिना प्रिस्क्रिप्शन बेचने पर सख्ती