दवा दुकानों पर रेड, तीन लोग गिरफ्तार

मोतिहारी। प्रशासन ने रक्सौल शहर में कई मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी कर भारी मात्रा में नशीली दवाओं के रेपर व खाली बोतल आदि बरामद की। साथ ही तीन लोगों को भी हिरासत में लिया है। एसडीओ अमित कुमार को सूचना मिली थी कि शहर की दवा दुकानों पर अवैध रूप से नशीली दवाओं की बिक्री की जा रही है। सूचना के आधार पर बैंक रोड स्थित ग्रीन गली में एक मेडिकल पर छापेमारी कर प्रतिबंधित नशीली दवा के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। इसके उपरांत नगर परिषद क्षेत्र के चर्चित मोहल्ला आश्रम रोड प्रेमनगर स्थित बजरंग मेडिकल स्टोर पर छापेमारी की गई। इस दौरान पांच सौ पीस नशीली दवा का रेपर, खाली बोतल और ढक्कन आदि बरामद किए गए। बरामद खाली रेपर में नाइट्रोजेनपॉम आदि दवाएं शामिल हैं। छापेमारी के चलते शहर के दवा दुकानादारों में हडक़ंप मच गया। फिलहाल गिरफ्तार लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है। ड्रग इंस्पेक्टर को भी मामले की सूचना दे दी गई है। इस पर विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts

सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

एटा (यूपी)। सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज की गई है। कोतवाली नगर में पीपल अड्डे पर आरएन अस्पताल स्थापित है। स्वास्थ्य विभाग ने इसे सील करने के बाद…

अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

मोतिहारी (यूपी)। अवैध मेडिकल स्टोर से 43 प्रकार की दवाएं जब्त की हैं। रामगढ़वा थाना क्षेत्र में ड्रग्स कंट्रोल प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। सहयोग पोर्टल पर मिली शिकायत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 1 views
सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 1 views
अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

एफडीए ने 954 मिठाई दुकानों के लाइसेंस किए निलंबित

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 2 views
एफडीए ने 954 मिठाई दुकानों के लाइसेंस किए निलंबित

मेडिकल स्टोरों की दवाओं के सैंपल मिले फेल, कंपनी पर कार्रवाई

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 1 views
मेडिकल स्टोरों की दवाओं के सैंपल मिले फेल, कंपनी पर कार्रवाई

भारतीय दवा उद्योग की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 2 views
भारतीय दवा उद्योग की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 11 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए