महिलाओं में ‘सेक्स’ जगाने वाली नई दवा आई

नई दिल्ली। अमेरिकी संस्था फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एफडीए) ने हाल ही में महिलाएं में यौन इच्छाओं को बढ़ाने वाली एक नई दवा के इस्तेमाल को मंजूरी दी है। यह दवा उन महिलाओं को ध्यान में रखकर विकसित की गई है जिनके मेनोपॉज चक्र के प्रभावित होने का कोई लक्षण नहीं होता लेकिन वे हाइपो-एक्टिव सेक्शुअल डिजायर डिसऑर्डर (एचएसडीडी) से पीडि़त हैं। एचएसडीडी की स्थिति तब आती है, जब सेक्स में दिलचस्पी नियमित और लगातार कम हो जाती है। इस दवा का नाम ब्रेमेलानोटाइड है लेकिन व्यावसायिक तौर पर यह वायलेसी के नाम पर उपलब्ध होगा। वायलेसी को ख़ुद से इस्तेमाल करने लायक इंजेक्शन के तौर पर विकसित किया गया है। वायलेसी के निर्माताओं ने कहा है कि इस दवा को लेने के दौरान मरीजों को अल्कोहल छोडऩे की जरूरत नहीं होगी। इतना ही नहीं, इसके कम साइड इफेक्ट होने और तेजी से असर होने का भी दावा किया गया है। एफडीए ने इस दवा को एचएसडीडी से पीडि़त महिलाओं के इलाज के विकल्प के तौर पर मंजूरी दी है। हालांकि, वायलेसी को लेकर विवाद भी हो रहा है। इस बात पर बहस छिड़ी है कि क्या एचएसडीडी का इलाज दवाओं से होना चाहिए? मेडिकल एक्सपर्ट मानते हैं कि यौन इच्छा की कमी किसी बाहरी या फिर मनोवैज्ञानिक कारणों से भी हो सकती है। वहीं, नेशनल सेंटर फॉर हेल्थ रिसर्च की प्रेसीडेंट डायना जकरमैन का कहना है कि वायलेसी को अडयाई की तरह रोज इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं है। लेकिन इस दवा का लंबे समय तक इस्तेमाल करने पर होने वाले प्रभावों के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है।
  • Related Posts

    नकली इंजेक्शन और बीपी की दवा बनाने वाला गिरोह पकड़ा

    चंडीगढ़। नकली इंजेक्शन और बीपी की दवा बनाने वाला गिरोह पकड़ा गया है। इसके अलावा, 11 दवाओं के सैंपल खराब पाए गए हैं। यह है मामला हरियाणा में नकली और…

    सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

    एटा (यूपी)। सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज की गई है। कोतवाली नगर में पीपल अड्डे पर आरएन अस्पताल स्थापित है। स्वास्थ्य विभाग ने इसे सील करने के बाद…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नकली इंजेक्शन और बीपी की दवा बनाने वाला गिरोह पकड़ा

    • By Desk
    • November 7, 2026
    • 1 views
    नकली इंजेक्शन और बीपी की दवा बनाने वाला गिरोह पकड़ा

    सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

    • By Desk
    • November 6, 2026
    • 14 views
    सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

    अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

    • By Desk
    • November 6, 2026
    • 12 views
    अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

    एफडीए ने 954 मिठाई दुकानों के लाइसेंस किए निलंबित

    • By Desk
    • November 6, 2026
    • 12 views
    एफडीए ने 954 मिठाई दुकानों के लाइसेंस किए निलंबित

    मेडिकल स्टोरों की दवाओं के सैंपल मिले फेल, कंपनी पर कार्रवाई

    • By Desk
    • November 6, 2026
    • 12 views
    मेडिकल स्टोरों की दवाओं के सैंपल मिले फेल, कंपनी पर कार्रवाई

    भारतीय दवा उद्योग की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

    • By Desk
    • November 6, 2026
    • 12 views
    भारतीय दवा उद्योग की गुणवत्ता पर उठाए सवाल