चलते कैंटर से चुरा ली लाखों की दवाइयां

गाजियाबाद। एक चलते कैंटर से लाखों रुपये की दवाइयां चोरी कर लेने का मामला सामने आया है। एसपी सिटी श्लोक कुमार ने सिहानी गेट पुलिस को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
जानकारी अनुसार मथुरा निवासी कैंटर चालक वीरेंद्र पुत्र रतिराम का कहना है कि वह मेरठ रोड स्थित ट्रांसपोर्ट कंपनी से रात को दवाई भरकर आगरा के लिए चला था। तडक़े लालकुआं पहुंचने पर उन्हें कैंटर में पीछे कुछ आहट सुनाई दी। गाड़ी साइड में रोककर देखा तो एक आदमी गाड़ी से कूदकर भाग निकला। गाड़ी के रस्से व तिरपाल कटे हुए थे। चोरों ने तिरपाल काटकर घटना को अंजाम दिया और पीछे आ रहे वाहन में माल ट्रांसफर कर दिया। वीरेंद्र का कहना है कि उसने ट्रांसपोर्ट मालिक को फोन किया तो उन्होंने आगे जाने की बजाय वापस बुला लिया। माल का मिलान करने पर उसमें दवाइयों के 18 डिब्बे (कार्टन) कम मिले। वह शिकायत लेकर नगर कोतवाली गए तो वहां से उन्हें सिहानी गेट थाने भेज दिया गया। सिहानी गेट थाने से यशोदा हॉस्पिटल पुलिस चौकी और फिर वहां से कविनगर थाने भेज दिया गया। वीरेंद्र का आरोप है कि उनकी कहीं पर भी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। पीडि़त ने एसपी सिटी से कार्रवाई की गुहार लगाई है।

Related Posts

कोडीनयुक्त सिरप की कार से तस्करी पकड़ी, दो लोग गिरफ्तार

पालनपुर, राजकोट (गुजरात)। कोडीनयुक्त सिरप की कार से तस्करी पकड़ी गई है। बनासकांठा पुलिस के स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप ने यह सफलता पाई। टीम ने पालनपुर-अंबाजी हाईवे पर एक ईको कार…

नकली ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन बनाने वाली फैक्ट्री पकड़ी, एक Arrest

सहारनपुर (यूपी)। नकली ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन बनाने वाली फैक्ट्री पकड़ी गई है। एसटीएफ मेरठ यूनिट ने सहारनपुर में ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन बनाने वाली फैक्ट्री पर छापा मारा। टीम ने मौके से एक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कोडीनयुक्त सिरप की कार से तस्करी पकड़ी, दो लोग गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 27, 2026
  • 9 views
कोडीनयुक्त सिरप की कार से तस्करी पकड़ी, दो लोग गिरफ्तार

नकली ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन बनाने वाली फैक्ट्री पकड़ी, एक Arrest

  • By Desk
  • November 27, 2026
  • 10 views
नकली ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन बनाने वाली फैक्ट्री पकड़ी, एक Arrest

फर्जी मेडिकल डिग्रियां बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 4 अरेस्ट

  • By Desk
  • November 27, 2026
  • 11 views
फर्जी मेडिकल डिग्रियां बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 4 अरेस्ट

लाइसेंस के बिना एलोपैथिक दवाएं दुकान में रखने पर जब्त की

  • By Desk
  • November 27, 2026
  • 9 views
लाइसेंस के बिना एलोपैथिक दवाएं दुकान में रखने पर जब्त की

मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी, दवा डिस्ट्रीब्यूटर का गोदाम सील

  • By Desk
  • November 27, 2026
  • 11 views
मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी, दवा डिस्ट्रीब्यूटर का गोदाम सील

एस्कफ कफ सिरप की 345 बोतलें लावारिस मिली

  • By Desk
  • November 26, 2026
  • 20 views
एस्कफ कफ सिरप की 345 बोतलें लावारिस मिली