एंबुलेंस में ड्यूटी लगाने पर फार्मासिस्ट भडक़े 

हमीरपुर (हिमाचल प्रदेश)। हिमाचल प्रदेश अस्पताल फार्मासिस्ट संघ की हमीरपुर इकाई ने 108 एंबुलेंस में फार्मासिस्टों की ड्यूटी लगाने पर कड़ा विरोध जताया है। इस संबंध में संघ की बैठक जिला प्रधान विपन शर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में संघ ने फार्मासिस्टों की ड्यूटी 108 एंबुलेंस में लगाने का विरोध किया। संघ पदाधिकारियों व सदस्यों ने कहा कि प्रदेश स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत फार्मासिस्ट 108 एंबुलेंस के लिए नहीं हैं, न ही यह कार्य फार्मासिस्टों के कार्यक्षेत्र में आता है और न ही फार्मासिस्ट यह काम करेंगे। संघ के प्रधान विपन शर्मा ने कहा कि 108 एंबुलेंस सेवा कंपनी द्वारा संचालित है और कंपनी ही इसमें अपना चिकित्सक और फार्मासिस्ट तैनात करती है। जो सिर्फ इसकी कार्य के लिए लगाए होते हैं। जबकि प्रदेश के अस्पतालों में कार्यरत फार्मासिस्ट इस काम के लिए भर्ती नहीं हुए हैं। संघ ने चेतावनी देते हुए कहा कि अस्पताल फार्मासिस्ट की ड्यूटी 108 एंबुलेंस में न लगाई जाए, अन्यथा मजबूरन विरोध प्रदर्शन करना पड़ेगा। इस मौके पर जिला महासचिव जसमेर सिंह, इकबाल सिंह, आशीष शर्मा, आजाद सिंह, सुरजीत भाटिया, मनोज कुमार, सुशील कुमार, सरिता बाला, रीना, बंदना, राजिंद्र धीमान, अमन चंद्र सहित अन्य कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे।

Related Posts

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों से अस्पतालों में इलाज की दरें अंग्रेजी और स्थानीय भाषा में प्रमुखता से प्रदर्शित करवाने को कहा।

दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस अब ONDLS पोर्टल से जुड़े: DCC की सिफारिश

DCC ने दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस को ONDLS से जोड़ने की सिफारिश की; रिटेल-होलसेल लाइसेंस पर एक समान सीमा से इनकार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 8 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 8 views
NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 9 views
अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 8 views
स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 8 views
देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 8 views
हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन