मेडिकल स्टोर संचालकों के लिए जरूरी खबर

लखनऊ। बिना डॉक्टरी पर्ची के प्रतिबंधित और नारकोटिक्स की दवाएं बेचने वाले मेडिकल स्टोर संचालक सावधान हो जाएं। उनके प्रतिष्ठान पर किसी भी वक्त रेड पड़ सकती है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने केजीएमयू और ठाकुरगंज स्थित मेडिकल स्टोर पर छापामारी की तो ऐसी दवाओं धड़ल्ले से बेचे जाने का पता चला। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री पोर्टल पर मेडिकल स्टोरों पर प्रतिबंधित व नारकोटिक्स की दवाएं बिना डॉक्टरी सलाह के बेचे जाने की शिकायत आई थी। इसके आधार पर विभाग की टीम ने छापेमारी की। सरकारी संस्थानों के मेडिकल स्टोरों पर अनियमितता देख अब निजी मेडिकल स्टोरों पर भी शिकंजा कसने की तैयारी की गई है। ड्रग इंस्पेक्टर माधुरी सिंह ने बताया कि अमीनाबाद, ठाकुरगंज, चौक, गोमतीनगर, आलमबाग समेत कई अन्य इलाकों के मेडिकल स्टोरों की भी अब जांच की जाएगी। इसमें नारकोटिक्स व शेड्यूल एच दवाओं के बैच नंबर का मिलान भी किया जाएगा। किसी भी तरह की अनियमितता सामने आई तो कार्रवाई होगी। बता दें कि केजीएमयू की ओल्ड ओपीडी और क्वीनमेरी की अमृत फार्मेसी में मिले फर्जीवाड़े पर केजीएमयू प्रशासन बैकफुट पर है। अधिकारियों का कहना है कि विवि ने सिर्फ परिसर में स्टोर खोलने की जगह दी है। वहां संचालन कैसे हो रहा है, यह देखने की जिम्मेदारी उनकी नहीं है।

Related Posts

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों से अस्पतालों में इलाज की दरें अंग्रेजी और स्थानीय भाषा में प्रमुखता से प्रदर्शित करवाने को कहा।

दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस अब ONDLS पोर्टल से जुड़े: DCC की सिफारिश

DCC ने दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस को ONDLS से जोड़ने की सिफारिश की; रिटेल-होलसेल लाइसेंस पर एक समान सीमा से इनकार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 8 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 8 views
NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 8 views
अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 7 views
स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 8 views
देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 8 views
हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन