औषधि विभाग को पुलिस पर नहीं भरोसा, खुद करेंगे कार्रवाई

                               1.72 करोड़ की नकली दवा जब्त करने का मामला
जयपुर। औषधि नियंत्रक संगठन ने नकली दवा कारोबारी के ठिकाने पर छापेमारी कर 1.72 करोड़ रुपए की दवाएं जब्त की थी, लेकिन दस दिन बीतने और 6 राज्यों को अलर्ट जारी करने के बावजूद अभी तक इस संबंध में संगठन ने आरोंपी के खिलाफ कोई एफआईआर दर्ज नहीं कराई और न ही दवा निर्माता कंपनी का पता लगाया है। इस बारे में ड्रग कंट्रोलर अजय फाटक ने बताया कि नकली दवाओं पर कार्रवाई के लिए हम पुलिस की मदद नहीं लेंगे। खुद ही दूसरे तरीके अपनाएंगे। इसके लिए सरकार से संपर्क साधा है। दरअसल, पहले भी इस तरह के मामलों में जिनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई, पुलिस उनको पकड़ ही नहीं पाई है। अब जब्त दवा सैंपलों की जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई होगी। बता दें कि औषधि नियंत्रक संगठन ने 2 जून को अजमेर रोड स्थित दवा विक्रेता विनोद कुमार, कमला एंटरप्राइजेज से करीब 50 लाख कीमत की दवाएं जब्त की थी। कमला एंटरप्राइजेज के पास दवा का सेल लाइसेंस था, मगर स्टॉक लाइसेंस नहीं था। जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने नकली एंटीबायोटिक बनाने पर ही जोर दिया क्योंकि एंटीबायोटिक सभी बीमारियों में काम आती है। विनोद कुमार के अन्य ठिकानों से कुल 1.72 करोड़ रुपए कीमत की नकली दवाएं बरामद की जा चुकी हैं।

Related Posts

नशा मुक्ति केंद्रों में खेल, 4 रुपये की गोली 250 में बेची

अमृतसर (पंजाब)। नशा मुक्ति केंद्रों में दवाओं का खेल सामने आया है। 4 रुपये की गोली 250 तक में बेचने की जानकारी मिली है। सूचना पर आयकर विभाग ने अमृतसर…

दवा दुकानों पर गायब मिले फार्मासिस्ट, तीन स्टोरों को बंद कराया

मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (छत्तीसगढ़)। दवा दुकानों पर औषधि प्रशासन की टीम ने कार्रवाई की है। केल्हारी और मनेंद्रगढ़ क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान नियमों का उल्लंघन सामने आया। कई स्टोर पर पंजीकृत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नशा मुक्ति केंद्रों में खेल, 4 रुपये की गोली 250 में बेची

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 4 views
नशा मुक्ति केंद्रों में खेल, 4 रुपये की गोली 250 में बेची

दवा दुकानों पर गायब मिले फार्मासिस्ट, तीन स्टोरों को बंद कराया

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 5 views
दवा दुकानों पर गायब मिले फार्मासिस्ट, तीन स्टोरों को बंद कराया

ताकतवर एंटीबायोटिक बेअसर, नई दवा के मेल से राहत

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 6 views
ताकतवर एंटीबायोटिक बेअसर, नई दवा के मेल से राहत

मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 26 एक्सपायर्ड दवाएं जब्त

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 4 views
मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 26 एक्सपायर्ड दवाएं जब्त

कैंसर की दवाएं हो गईं सस्ती, 93 फीसदी तक घटी कीमत

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 4 views
कैंसर की दवाएं हो गईं सस्ती, 93 फीसदी तक घटी कीमत

दवा की MRP और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर : SC

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 16 views
दवा की MRP और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर : SC