मेडिकल एजेंसी व घर से मिला 34 तरह की दवाओं का स्टॉक

अम्बाला (बृजेन्द्र मल्होत्रा)। उड़ता पंजाब के पर काटने के लक्ष्य से एफडीए पंजाब व पंजाब पुलिस के संयुक्त अभियान से फरीदकोट में बड़ी सफलता मिली है। फरीदकोट में बस स्टैंड के निकट फ्रेंड्स मेडिकल एजेंसी के बारे में गुप्त सूचना मिली कि यहां अवैध रूप से नशे का बड़ा कारोबार चल रहा है। इस पर पंजाब पुलिस व एफडीए की संयुक्त टीम ने शिकंजा कसा तो पता चला कि कुछ घण्टे पूर्व ही बड़ी खेप भेजी गई है फिर भी रेड के दौरान चौंंकाने वाले तथ्य सामने आए। दुकान से 11 प्रकार की नशे में प्रयोग होने वाली दवाओं व घर से 33 प्रकार की दवाओं का स्टॉक मिला। घर में दवा भंडारण का कोई भी लाइसेंस नहीं था। अत: दुकान व घर से मिली नशे में प्रयोग होने वाली दवाओं के सैम्पल लेकर जांच के लिए भेजे तथा शक के घेरे में आई दवाओं का स्टॉक अपने कब्जे में ले लिया।
उपरोक्त जानकारी देते हुए फरीदकोट व फिरोजपुर की कमान संभाले डीसीओ हरजिंदर सिंह ने मेडिकेयर न्यूज को बताया कि दुकान व बिना लाइसेंसी क्षेत्र घर से दवाओं को विभागीय कार्यवाही अनुसार कब्जे में लिया गया है। दुकान व घर से मिली दवाओं का कार्य विक्रय रिकॉर्ड मौके पर नहीं मिला। कब्जे में ली गई दवाओं की कीमत करीब 34000 रु पए है जबकि पुलिस को करीब 87 लाख की ड्रग्स मनी भी मिली जो बड़ी सफलता है। हरजिंदर सिंह ने बताया कि एफडीए मुख्यालय से रेड की एक एक मिनट की जानकारी ली जा रही थी। यह तो सैम्पल की रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि जांच में इन दवाओं के सैम्पल पास होते हैं या दवाइयाँ नकली निकलती हैं।

Related Posts

क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस

कुल्लू (हिमाचल प्रदेश)। क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस मिला है। अब एक रक्तदाता से चार मरीजों को मदद मिल सकेगी। रक्त के अलग-अलग घटकों को…

सदर अस्पताल में पुरुष जीएनएम कराएंगे महिलाओं की डिलीवरी

मोतिहारी (बिहार)। सदर अस्पताल में महिलाओं के प्रसव से जुड़ी स्वास्थ्य सेवा व्यवस्था में बड़ा बदलाव हुआ है। अब तक प्रसूता वार्ड, डिलीवरी रूम और महिला वार्डों में मुख्य रूप…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 5 views
क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस

सदर अस्पताल में पुरुष जीएनएम कराएंगे महिलाओं की डिलीवरी

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 5 views
सदर अस्पताल में पुरुष जीएनएम कराएंगे महिलाओं की डिलीवरी

नशीली दवा की आशंका पर संपत्ति स्थायी रूप से सील नहीं कर सकते

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 5 views
नशीली दवा की आशंका पर संपत्ति स्थायी रूप से सील नहीं कर सकते

नशीली दवा की अवैध सप्लाई के रैकेट का भंडाफोड़, 4 अरेस्ट

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 6 views
नशीली दवा की अवैध सप्लाई के रैकेट का भंडाफोड़, 4 अरेस्ट

वेट लॉस की दवाओं से आई स्ट्रोक का खतरा : एफडीए

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 6 views
वेट लॉस की दवाओं से आई स्ट्रोक का खतरा : एफडीए

गर्भवती महिला की मौत के बाद भडक़े परिजन, अस्पताल में तोडफ़ोड़

  • By Desk
  • November 10, 2026
  • 11 views
गर्भवती महिला की मौत के बाद भडक़े परिजन, अस्पताल में तोडफ़ोड़