कैमिस्ट को गिरफ्तार कर 40 लाख की नशीली दवाएं जब्त

लुधियाना। स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने जवाहर नगर कैंप में एक कैमिस्ट को गिरफ्तार कर उसके पास से सवा चार लाख प्रतिबंधित दवाएं बरामद की है। जबकि उसका भाई मौके से फरार हो गया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ थाना एसटीएफ में केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की पहचान नरिदरपाल सिंह और चंदन प्रकाश निवासी बसंत एवन्यू दुगरी के रूप में हुई है। इनमें से चंदन प्रकाश फरार हो गया है, जिसकी तलाश की जा रही है।
एआइजी स्नेहदीप शर्मा ने बताया कि एसटीएफ रेंज चीफ इंस्पेक्टर हरबंस सिंह के नेतृत्व वाली पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि नरिदरपाल सिंह और उसका भाई चंदन प्रकाश नशा बेचने का काम करते हैं। इसके बाद पुलिस ने उनकी तलाश शुरू की। इसी दौरान नरिदर कुमार अरटीगा गाड़ी से मिड्डा चौक की तरफ आ रहा था, जिसे रोककर गाड़ी की तलाशी ली तो उसमें से बड़े स्तर पर प्रतिबंधित दवाएं बरामद हुई। पूछताछ में पता चला कि नरिंदर पाल ने किराये की इमारत लेकर शिमलापुरी में गोदाम बनाया हुआ है। पुलिस ने जब गोदाम में जांच की तो वहां से भी पंजाब सरकार की ओर से प्रतिबंधित दवाइयां प्रचुर मात्रा में बरामद हुई, जिनकी कुल संख्या 4 लाख 25 हजार बताई गई है।
इन दवाओं का एमआरपी रेट चालीस लाख के आसपास बनता है। वह इसे एमआरपी रेट से दो से तीन गुणा रेट पर बेचते थे। उन्होंने बताया कि आरोपितों ने जवाहर नगर कैंप में मेडिकल स्टोर भी खोल रखा था, जिसका लाइसेंस श्रृंगार सिनेमा रोड के रूपिदर सिंह से किराये पर लिया हुआ था। पुलिस उसकी भूमिका की भी जांच कर रही है।

Related Posts

अवैध अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत,सील किया

बदायूं (यूपी)। अवैध अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत का मामला सामने आया है। अस्पताल को सील कर दिया गया है। निजी अस्पताल में प्रसूता और उसके शिशु की मौत हो…

Weight Loss दवा की 22 शीशियों को वापस मंगाया

नई दिल्ली। Weight Loss दवा की 22 शीशियां वापस मंगाई गई हैं। सवाल उठ रहे हैं कि आखिर क्यों? एक कंपाउंडिंग फार्मेसी ने अमेरिका से टिरजेपेटाइड इंजेक्शन की 22 शीशियां…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत,सील किया

  • By Desk
  • October 22, 2026
  • 9 views
अवैध अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत,सील किया

Weight Loss दवा की 22 शीशियों को वापस मंगाया

  • By Desk
  • October 22, 2026
  • 10 views
Weight Loss दवा की 22 शीशियों को वापस मंगाया

उन्नत कैंसर उपचार का निर्माण करेगी न्यूसेलियन

  • By Desk
  • October 22, 2026
  • 9 views
उन्नत कैंसर उपचार का निर्माण करेगी न्यूसेलियन

सेक्स संबंध बनाने से पहले खाई शक्तिवर्धक दवा, मौत

  • By Desk
  • October 22, 2026
  • 6 views
सेक्स संबंध बनाने से पहले खाई शक्तिवर्धक दवा, मौत

पांच दवाइयां गुणवत्ता जांच में फेल, 4 कंपनियां ब्लैकलिस्ट

  • By Desk
  • October 22, 2026
  • 5 views
पांच दवाइयां गुणवत्ता जांच में फेल, 4 कंपनियां ब्लैकलिस्ट

FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 11 views
FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी