जीएसटी: सरकार ने खत्म की दवा पर साढ़े 10 फीसदी छूट

नई दिल्ली: जीएसटी शुरू होने के बाद दवा उत्पादन का हब माने जाने वाले हिमाचल में सिविल सप्लाई की दुकानों पर दवा समस्या खत्म करने के लिए सरकार ने दवा पर मिल रही साढ़े दस फीसदी छूट खत्म कर दी है। नया साफ्टवेयर डाउनलोड नहीं होने के कारण कुछ समय के लिए यह निर्णय प्रभावी होगा। फिलहाल ग्राहकों को बिना छूट दवा खरीदनी होगी। मूल रूप से कुछ दवाओं पर जीएसटी के बाद टैक्स बढ़ गया। इस कारण छूट के साथ दवा विके्रताओं को नुकसान की आशंका थी। लिहाजा सप्लायर और कारोबारी दवा देने से मना करने लगे। मरीजों में इससे दिक्कत बढ़ गई।
     आईजीएमसी समेत प्रदेश के कईबड़े अस्पतालों में दवा दुकाने बंद होने की स्थिति में पहुंच गई थी। बीते बुधवार को इस बाबत बैठक भी हुई जिसमें मंथन के बाद नया सॉफ्टवेयर या बिक्री की नई दरें आने तक छूट की राशि खत्म करने के निर्देश जारी किए हैं।
     प्रदेश के अतिरिक्त मुख्य सचिव खाद्य आपूर्ति तरूण कपूर के मुताबिक, सभी उचित मूल्यों के दुकानधारकों को जीएसटी कानून के तहत पंजीकरण कराने के निर्देश दिए हैं। उचित मूल्य दुकानधारकों को पंजीकरण करवाना इसलिए अनिवार्य होगा ताकि निगम से खरीदे गए समान पर इनपुट टैक्स क्रेडिट का लाभ मिल सके। उचित मूल्य दुकानधारकों को हर माह बिक्री आधारित रिर्टन भरनी होगी। जो उचित मूल्य दुकानधारक पंजीकरण नहीं करेंगे उन्हें इनपुट टैक्स के्रडिट का लाभ नहीं मिलेगा। निगम के कंप्यूटर डाटा बेस में भी जीएसटी कानून प्रावधानों के अनुसार अपडेट कर दिया गया है ताकि वितरण प्रणाली के तहत बिक्री में दिक्कत न आए।

Related Posts

अस्पताल से 26 नवजात बच्चों को बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

रायपुर (छत्तीसगढ़)। अस्पताल से 26 नवजात बच्चों को बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। गुढिय़ारी के दिवाकर अस्पताल को लीज पर लेकर यह अवैध कारोबार चलाया जा रहा था।…

फार्मासिस्ट के बगैर संचालित मेडिकल शॉप को सीज किया

झालावाड़ (राजस्थान)। फार्मासिस्ट के बगैर संचालित मेडिकल शॉप को सीज किया गया है। एसआरजी अस्पताल परिसर में संचालित सहकारी उपभोक्ता भंडार के मेडिकल स्टोर पर निरीक्षण किया गया। जांच में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अस्पताल से 26 नवजात बच्चों को बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 6 views
अस्पताल से 26 नवजात बच्चों को बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

फार्मासिस्ट के बगैर संचालित मेडिकल शॉप को सीज किया

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 8 views
फार्मासिस्ट के बगैर संचालित मेडिकल शॉप को सीज किया

गलत ब्लड ग्रुप चढ़ाने से बच्चे को ब्लड कैंसर, दो डॉक्टरों पर FIR

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 6 views
गलत ब्लड ग्रुप चढ़ाने से बच्चे को ब्लड कैंसर, दो डॉक्टरों पर FIR

नकली दवाएं सीज, 30 से ज्यादा ब्रांड की दवाएं मिलीं, 45 फर्में नामजद

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 8 views
नकली दवाएं सीज, 30 से ज्यादा ब्रांड की दवाएं मिलीं, 45 फर्में नामजद

नशीली दवा के इंटरनेशनल रैकेट का भंडाफोड़, 6 आरोपी गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 10 views
नशीली दवा के इंटरनेशनल रैकेट का भंडाफोड़, 6 आरोपी गिरफ्तार

कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 17 views
कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट