मेडिकल स्टोर के गोदाम से भारी मात्रा में मिली नशीली दवा, संचालक गिरफ्तार

रुद्रपुर (उत्तराखंड)। रुद्रपुर में भदईपुरा स्थित अलंकृता मेडिकल स्टोर के गोदाम से प्रतिबंधित नशीली दवाओं का जखीरा बरामद हुआ है। ड्रग इंस्पेक्टर और तहसीलदार की देखरेख में गोदाम और उसके स्टोर की सील खोली गई। एंटी ड्रग टास्क फोर्स ने आरोपी मेडिकल स्टोर के संचालक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी ने अपने चाचा के साथ मिलकर नशे का काला कारोबार करने की बात स्वीकार की है।
एंटी ड्रग टास्क फोर्स को सूचना मिली थी कि भदईपुरा में अलंकृता मेडिकल स्टोर में प्रतिबंधित नशीली दवाएं बेची जा रही हैं। सूचना के बाद तहसीलदार अमृता शर्मा, इंस्पेक्टर कैलाश चंद्र भट्ट और एंटी ड्रग टास्क फोर्स प्रभारी राजेश पांडेय ने छापा मारा। अलंकृता मेडिकल स्टोर और गोदाम को सील कर दिया गया। ड्रग इंस्पेक्टर नहीं होने के कारण प्रतिबंधित दवाओं की पहचान नहीं हो सकी थी। अगले दिन तहसीलदार अमृता शर्मा, नैनीताल की ड्रग इंस्पेक्टर मीनाक्षी बिष्ट और एडीटीएफ के प्रभारी राजेश पांडेय की देखरेख में मेडिकल स्टोर और गोदाम की सील खोली गई। मेडिकल स्टोर संचालक प्रह्लाद मंडल निवासी भदईपुरा के सामने ही दवाओं की जांच की गई। गोदाम में प्रतिबंधित नशीली दवा की 7680 टैबलेट और 94 बोतल सिरप बरामद की गईं। एडीटीएफ ने आरोपी मेडिकल स्टोर संचालक को प्रह्लाद को गिरफ्तार कर लिया है। एडीटीएफ प्रभारी राजेश पांडेय ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह अपने चाचा सचिन मंडल के साथ मिलकर नशीली दवाएं बेचता था। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सचिन की भी तलाश की जा रही है।

Related Posts

बिसलेरी के पानी में मिले केमिकल, कंपनी बोली- हमारा पानी सेफ

मुंबई। बिसलेरी के पानी में एफएसएसएआई को केमिकल मिले हैं। मामला प्रकाश में आने पर कंपनी ने सफाई में कहा है कि हमारा पानी पूरी तरह सेफ है। बिसलेरी ने…

FSSAI ने 5 न्यूट्रास्यूटिकल कंपनियों के लाइसेंस किए सस्पेंड

नई दिल्ली। FSSAI ने 5 न्यूट्रास्यूटिकल कंपनियों के लाइसेंस सस्पेंड किए हैं। स्वास्थ्य और फिटनेस के नाम पर बाजार में न्यूट्रास्यूटिकल और हेल्थ प्रोडक्ट बेचे जा रहे हैं। खाद्य सुरक्षा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बिसलेरी के पानी में मिले केमिकल, कंपनी बोली- हमारा पानी सेफ

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 1 views
बिसलेरी के पानी में मिले केमिकल, कंपनी बोली- हमारा पानी सेफ

FSSAI ने 5 न्यूट्रास्यूटिकल कंपनियों के लाइसेंस किए सस्पेंड

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 1 views
FSSAI ने 5 न्यूट्रास्यूटिकल कंपनियों के लाइसेंस किए सस्पेंड

पारायुक्त फेयरनेस क्रीम निर्माता के खिलाफ एफआईआर दर्ज

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 1 views
पारायुक्त फेयरनेस क्रीम निर्माता के खिलाफ एफआईआर दर्ज

निजी अस्पताल अब सस्ती दवाएं महंगे दामों पर नहीं बेच पाएंगे

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 3 views
निजी अस्पताल अब सस्ती दवाएं महंगे दामों पर नहीं बेच पाएंगे

मेडिकल स्टोर पर रेड कर लाखों की नशीली दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 3 views
मेडिकल स्टोर पर रेड कर लाखों की नशीली दवाएं जब्त

नकली दवाओं की कुरियर से सप्लाई का पर्दाफाश

  • By Desk
  • November 23, 2026
  • 14 views
नकली दवाओं की कुरियर से सप्लाई का पर्दाफाश