कंडोम हुआ फेल तो पत्नी ने मांगा तलाक, कंपनी पर केस

अहमदाबाद। गुजरात हाईकोर्ट में एक महिला ने अपने पति से तलाक दिलाने की गुहार लगाई है। एयरलाइंस कर्मी और मॉडल महिला ने तलाक के पीछे तर्क दिया है कि उसके पति ने विवाह पूर्व की शर्त का उल्लंघन किया। इसके चलते वह गर्भवती हो गई। हालांकि, कुटुंब न्यायालय ने महिला का आवेदन खारिज कर दिया था। इसके बाद उसने गुजरात हाईकोर्ट की शरण ली। महिला पुणे की रहने वाली है, जबकि पति अहमदाबाद में रहता है। दोनों की पांंच साल पहले शादी हुई थी। दो साल पहले एक बच्चा हुआ।
महिला का कहना है कि कंपनी के मानदंड के अनुसार शरीर को सुडौल रखना होता है। हर साल इन मानदंडों की जांच भी होती है। इसलिए हमने फैमिली प्लानिंग (परिवार न बढ़ाने) की शर्त के साथ शादी की थी। शादी के तीसरे साल में मुझे पता चला कि मैं गर्भवती हूं। इससे मुझे दुख हुआ। इसके बाद दोनों में झगड़े होने लगे। महिला का आरोप है कि पति ने उनके संबंधों के दौरान सुरक्षा नहीं बरती। इस वजह से वह गर्भवती हो गई। उधर, पति का तर्क है कि उसने पर्याप्त सुरक्षा बरती थी, लेकिन कंडोम के फेल होने से उसकी शादी टूटने के कगार पर पहुंची है। पति ने उपभोक्ता फोरम में अलग से केस दर्ज करवाकर संबंधित कंडोम की कंपनी से मुआवजा मांगा है। फिलहाल हाईकोर्ट ने बच्चे के भविष्य को ध्यान में रखते हुए यह मामला मध्यस्थता सेंटर भेज दिया है। वहां दोनों की काउंसिलिंग की जा रही है।

Related Posts

एफडीए ने 42,398 मूल्य के संदिग्ध घटिया हेल्थ सप्लीमेंट जब्त किए

मुंबई (महाराष्ट्र)। एफडीए ने 42,398 मूल्य के संदिग्ध घटिया हेल्थ सप्लीमेंट जब्त किए हैं। खाद्य एवं औषधि प्रशासन  ने सतारा में एक प्रतिष्ठान का निरीक्षण करने के बाद यह भंडार जब्त…

लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर रेड, दवाएं जब्त

गया (बिहार)। लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर छापेमारी की गई है। औषधि विभाग की टीम ने प्रोफेसर कॉलोनी स्थित मगध हार्ट एंड चाइल्ड केयर क्लीनिक में दबिश दी। यहां…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

एफडीए ने 42,398 मूल्य के संदिग्ध घटिया हेल्थ सप्लीमेंट जब्त किए

  • By Desk
  • November 29, 2026
  • 3 views
एफडीए ने 42,398 मूल्य के संदिग्ध घटिया हेल्थ सप्लीमेंट जब्त किए

लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर रेड, दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 29, 2026
  • 4 views
लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर रेड, दवाएं जब्त

प्राइवेट फार्मेसी संस्थानों में फार्मा-डी की सालाना फीस तय

  • By Desk
  • November 29, 2026
  • 4 views
प्राइवेट फार्मेसी संस्थानों में फार्मा-डी की सालाना फीस तय

डेयरी पर छापेमारी कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 14 views
डेयरी पर छापेमारी कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा

नशीली दवा की अवैध बिक्री करते 2 गिरफ्तार, दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 13 views
नशीली दवा की अवैध बिक्री करते 2 गिरफ्तार, दवाएं जब्त

एंटीबायोटिक दवाएं बिना प्रिस्क्रिप्शन बेचने पर सख्ती

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 15 views
एंटीबायोटिक दवाएं बिना प्रिस्क्रिप्शन बेचने पर सख्ती