बिना पर्ची के दवा बेचने वालों पर करें कार्रवाई : हाई कोर्ट

नई दिल्ली। हाईकोर्ट ने केंद्र और दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार को निर्देश दिया है कि वे उन केमिस्टों के खिलाफ कार्रवाई करें जो डॉक्टर के पर्चे के बिना दवाइयां बेचते हैं। चीफ जस्टिस डी एन पटेल और जस्टिस सी हरिशंकर की बेंच ने एक एनजीओ की ओर से दायर जनहित याचिका का निपटारा करते हुए यह आदेश दिया। एनजीओ ने अपनी याचिका में आरोप लगाया था कि केमिस्ट अक्सर उन दवाइयों को बिना डॉक्टर की पर्ची देखे बेच देते हैं, जिसके लिए ऐसा करना जरूरी है। अंतरराष्ट्रीय उपभोक्ता कल्याण समिति की ओर से दायर याचिका में उन दवाइयों के अनियंत्रित और अवांछित इस्तेमाल के खिलाफ कार्रवाई का अनुरोध किया गया, जिन्हें डॉक्टर का पर्चा दिखाए बिना बेचने की इजाजत नहीं है। एनजीओ की दलीलों का संज्ञान लेते हुए बेंच ने कहा कि अगर ऐसे किसी केमिस्ट को केंद्र और दिल्ली सरकार के संज्ञान में लाया जाता है तो वे कानून और नियम कायदों के तहत कार्रवाई करेंगे।

Related Posts

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

नयी दिल्ली। दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर है। विशेषज्ञों का मानना है कि भारत का दवा उद्योग कम लागत वाली दवाओं पर कम ध्यान दे रहा…

अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

रांची (झाारखंड)। अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत हो गई। इसके चलते महिला के परिजनों ने अस्पताल में हंगामा कर दिया। सदर अस्पताल में 45 वर्षीय महिला की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 6 views
दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 6 views
अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

लाइसेंस के बिना संचालित गोदाम से 7.89 लाख की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 4 views
लाइसेंस के बिना संचालित गोदाम से 7.89 लाख की दवाएं जब्त

नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 10 views
नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 12 views
तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

बंद दवा दुकान पर रेड, अवैध रूप से रखा सामान जब्त

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 7 views
बंद दवा दुकान पर रेड, अवैध रूप से रखा सामान जब्त