शरीर में एसिड बढ़ने से आती हैं खट्टी डकारें, सिर में होने लगता है दर्द, ये हैं उपाय

नई दिल्ली: शरीर में जब एसिड की मात्रा अधिक हो जाती है तो ये कई प्रकार की दिक्कतों को जन्म देता है. शरीर में एसिड की मात्रा बढ़ने से पेट दर्द, गैस, जलन, खट्टी डकारें जैसी समस्याएं होती है. इस समस्या से कैसे बच सकते हैं आइए जानते हैं.

व्यक्ति जो भोजन करता है उसे पचाने के लिए शरीर में बनने वाले एसिड का बहुत बड़ा योगदान होता है लेकिन जब यही एसिड जरूरत से ज्यादा बनने लगता है तो पेट से संबंधित दिक्कतें देना शुरू कर देता है. गलत भोजन करने के कारण ये समस्या पैदा होती है. अधिक मिर्च और मसालों वाला भोजन लगातार करने से यह दिक्कत होती हैं इसके साथ ही नॉनवेज, शराब और सिगरेट का सेवन, दर्द निवारक दवाओं और चाय काफी अधिक पीने से भी एसिड बढ़ता है.सही समय पर भोजन करने से भी एसिड बनता है. गलत जीवन शैली से भी कभी कभी यह समस्या होती है.

शरीर में बनने वाले एसिड का पता लगाना आसान है. जब यह बढ़ने लगता है तो छाती या सीने में जलन होने लगती है, सांस लेने में तकलीफ होने लगती है, मुंह में खट्टा पानी और खट्टी डकारें आती हैं, उल्टी जैसा लगता है. पेट में दर्द रहता है, गले में जलन होती है, कब्ज की भी समस्या होती है और सिर में दर्द होने लगता है. ये सब लक्षण एसिड बढ़ने के हैं. इनमें से कोई भी दिक्कत है तो समझ लें कि एसिड बन रहा है. इससे पेट की गर्मी बढ़ जाती है.

ये हैं उपाय

केले का सेवन करना चाहिए. ये पेट के लिए बहुत ही अच्छा होता है. ये पेट की गर्मी को शांत करता है और एसिड को कम करने में मदद करता है. केले में फाइबर भी पाया जाता है. जो पाचन तंत्र को ठीक करने में मददगार होता है. तुलसी के पत्ते खाने से भी आराम मिलता है. इससे भी पेट की गर्मी शांत होती है. और एसिड बनने की मात्रा को कम करता है. खाने के बाद कम से कम 5 पत्तियां तुलसी की खाने से समस्या को कम करने में मदद मिलती है. सौंफ का पानी पीने से भी आराम मिलता है इसे उबाल कर पीयें. इलायची खाने से भी इस समस्या को दूर करने में मदद मिलती है.

  • Related Posts

    पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

    ICMR केलांग में बनाएगी हाई-एल्टीट्यूड मेडिसिन रिसर्च सेंटर; जे.पी. नड्डा ने 12 अक्टूबर को रखी आधारशिला।

    बिना पर्चे एंटीबायोटिक नहीं देंगे: तमिलनाडु के फार्मासिस्टों ने ली पांच सूत्री शपथ

    तमिलनाडु के 1,200 से ज्यादा फार्मासिस्टों ने बिना पर्चे एंटीबायोटिक न देने और नशामुक्त राज्य बनाने की शपथ ली।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सैंपल फेल मिलने पर फर्म से 2 लाख की नकली दवाएं जब्त

    • By Desk
    • November 22, 2026
    • 7 views
    सैंपल फेल मिलने पर फर्म से 2 लाख की नकली दवाएं जब्त

    दवा खरीद में अनियमितता के आरोपों पर HC सख्त, रिपोर्ट तलब

    • By Desk
    • November 22, 2026
    • 7 views
    दवा खरीद में अनियमितता के आरोपों पर HC सख्त, रिपोर्ट तलब

    पैंक्रियाटिक कैंसर के इलाज में नई दवा से जगी उम्मीदें

    • By Desk
    • November 22, 2026
    • 8 views
    पैंक्रियाटिक कैंसर के इलाज में नई दवा से जगी उम्मीदें

    अस्पताल से 26 नवजात बच्चों को बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

    • By Desk
    • November 21, 2026
    • 12 views
    अस्पताल से 26 नवजात बच्चों को बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

    फार्मासिस्ट के बगैर संचालित मेडिकल शॉप को सीज किया

    • By Desk
    • November 21, 2026
    • 16 views
    फार्मासिस्ट के बगैर संचालित मेडिकल शॉप को सीज किया

    गलत ब्लड ग्रुप चढ़ाने से बच्चे को ब्लड कैंसर, दो डॉक्टरों पर FIR

    • By Desk
    • November 21, 2026
    • 14 views
    गलत ब्लड ग्रुप चढ़ाने से बच्चे को ब्लड कैंसर, दो डॉक्टरों पर FIR