फैक्टरी में अवैध रूप से दवा पाऊडर बनाने पर यूनिट सील

ग्वालियर। रुई बनाने की फैक्टरी में बिना लाइसेंस डायक्लोफेनिक सोडियम पावडर (दर्द निवारक दवा का पाऊडर) बनाए जाने का मामला पकड़ में आया है। चार जिलों के ड्रग इंस्पेक्टरों की टीम ने छापा मारकर यहां से 650 किलो पाऊडर जब्त किया है। इसके संबंध में फैक्टरी मालिक राजेंद्र कुमार मंगल कोई दस्तावेज नहीं दिखा पाया तो टीम ने केमिकल जब्त करने के साथ यूनिट को सील कर दिया। जानकारी के अनुसार बानमोर के इंडस्ट्रियल एरिया में श्री विनायक सर्जी प्लास्ट फैक्टरी संचालित है। इस फैक्टरी के पास कॉटन (रुई) के पैकेट तैयार करने का लाइसेंस है लेकिन फैक्टरी मालिक राजेंद्र कुमार इसमें डायक्लोफेनिक सोडियम का निर्माण करा रहे थे। चार ड्रग इंस्पेक्टरों की टीम फैक्टरी पहुंची तो पाया कि वहां डायक्लोफेनिक सोडियम पाऊडर के 25-25 किलो वजन के 26 बैग रखे मिले। इन बैगों में भरा पाऊडर दर्द निवारक दवा डायक्लोफेनिक सोडियम की टेबलेट बनाने के काम आता है। ड्रग इंस्पेक्टर अजय ठाकुर ने बताया कि एपीआई बनाने के लिए फैक्टरी में अलग से यूनिट लगाई गई है लेकिन यूनिट स्थापित करने की कोई वैधानिकता कारोबारियों के पास नहीं है। इस मामले में टीम ने कार्रवाई के दौरान फैक्टरी के कारोबार के संबंध में तमाम पहलुओं को चेक किया। ड्रग इंस्पेक्टर ठाकुर ने बताया कि फैक्टरी की दवा यूनिट को सीज कर दिया है।

Related Posts

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

नयी दिल्ली। दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर है। विशेषज्ञों का मानना है कि भारत का दवा उद्योग कम लागत वाली दवाओं पर कम ध्यान दे रहा…

अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

रांची (झाारखंड)। अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत हो गई। इसके चलते महिला के परिजनों ने अस्पताल में हंगामा कर दिया। सदर अस्पताल में 45 वर्षीय महिला की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 6 views
दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 6 views
अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

लाइसेंस के बिना संचालित गोदाम से 7.89 लाख की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 4 views
लाइसेंस के बिना संचालित गोदाम से 7.89 लाख की दवाएं जब्त

नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 11 views
नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 12 views
तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

बंद दवा दुकान पर रेड, अवैध रूप से रखा सामान जब्त

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 8 views
बंद दवा दुकान पर रेड, अवैध रूप से रखा सामान जब्त