किडनी ट्रांसप्लांट से बचा सकती है रोज 1 कप कॉफी

ज्यादातर लोगों को कॉफी पीना पसंद होता है। यही वहज है कि दुनियाभर में सबसे अधिक किया जानेवाला बेव्रेज है कॉफी। अगर सीमित मात्रा में जरूरत के हिसाब से इसका सेवन किया जाए तो कॉफी पीने के कई हेल्थ बेनिफिट्स हैं। आपको जानकर खुशी होगी कि कॉफी पीने के फायदों की लिस्ट में एक नया फायदा शामिल हो गया है, जो एक ताजा रिसर्च में सामने आया है…

हालिया रिसर्च में सामने आया कि कॉफी पीने से किडनी फंक्शन में सुधार होता है। यह रिसर्च अमेरिकन जर्नल ऑफ किडनी डिजीज में पब्लिश हुई है। शोधकर्ताओं के अनुसार, क्रॉनिक किडनी डिजीज (CKD) एक ऐसी स्थिति है, जिसमें किडनी की वेस्ट को फिल्टर करने की क्षमता कम होती है और किडनी धीरे-धीरे काम करना बंद करती है। अगर वक्त रहते इस समस्या का समाधान ना किया जाए तो किडनी फेल्यॉर की संभावन कई गुना बढ़ जाती है। इसका इलाज फिर सिर्फ डायलाइसिस और किडनी ट्रांसप्लांट ही रह जाता है।

NBT

वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन के अनुसार, आमतौर पर माना जाता है कि किडनी फेल्यॉर डायबीटीज और हाइपरटेंशन की वजह से होता है जबकि इसके अनेक क्रॉनिक रीजन होते हैं। ये ग्लोबल लेवल पर कई अन्य जानलेवा बीमारियों के बढ़ने की तरफ इशारा हो सकते हैं। उदाहरण के तौर पर ग्लोबल बर्डन ऑफ डिजीज (GBD) 2015 की स्टडी के अनुसार 1.2 मिलियन डेथ और 19 मिलियन लाइफ डिसएबिलिटी डिजीज की वजह कई कारणों से हुई कार्डियोवस्कुलर डिजीज रही हैं।

जीमोन वाइड असोसिएशन स्टडी (GWAS) से जुड़े ऑलिवर जे. केनेडी और टीम द्वारा कॉफी कंजंप्शन का किडनी पर असर ऑब्जर्व किया गया। इस रिसर्च के लिए शोधकर्ताओं ने यूके के बायोबैंक का बेसलाइन डेटा यूज किया। इस डेटा के लिए 2 लाख 27 हजार 666 मरीजों की डिटेल्स ली गईं। शोध में सामने आया कि जो लोग कर रोज एक कप कॉफी का सेवन करते हैं, उनमें CKD यानी क्रॉनिक किडनी डिजीज होने की संभावना काफी कम हो जाती है। क्योंकि कॉफी किडनी के फंक्शन को इंप्रूव करती है और किडनी हेल्थ के मेंटेन रखती है।

  • Related Posts

    पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

    ICMR केलांग में बनाएगी हाई-एल्टीट्यूड मेडिसिन रिसर्च सेंटर; जे.पी. नड्डा ने 12 अक्टूबर को रखी आधारशिला।

    बिना पर्चे एंटीबायोटिक नहीं देंगे: तमिलनाडु के फार्मासिस्टों ने ली पांच सूत्री शपथ

    तमिलनाडु के 1,200 से ज्यादा फार्मासिस्टों ने बिना पर्चे एंटीबायोटिक न देने और नशामुक्त राज्य बनाने की शपथ ली।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    FSSAI ने 5 न्यूट्रास्यूटिकल कंपनियों के लाइसेंस किए सस्पेंड

    • By Desk
    • November 24, 2026
    • 1 views
    FSSAI ने 5 न्यूट्रास्यूटिकल कंपनियों के लाइसेंस किए सस्पेंड

    पारायुक्त फेयरनेस क्रीम निर्माता के खिलाफ एफआईआर दर्ज

    • By Desk
    • November 24, 2026
    • 1 views
    पारायुक्त फेयरनेस क्रीम निर्माता के खिलाफ एफआईआर दर्ज

    निजी अस्पताल अब सस्ती दवाएं महंगे दामों पर नहीं बेच पाएंगे

    • By Desk
    • November 24, 2026
    • 1 views
    निजी अस्पताल अब सस्ती दवाएं महंगे दामों पर नहीं बेच पाएंगे

    मेडिकल स्टोर पर रेड कर लाखों की नशीली दवाएं जब्त

    • By Desk
    • November 24, 2026
    • 2 views
    मेडिकल स्टोर पर रेड कर लाखों की नशीली दवाएं जब्त

    नकली दवाओं की कुरियर से सप्लाई का पर्दाफाश

    • By Desk
    • November 23, 2026
    • 14 views
    नकली दवाओं की कुरियर से सप्लाई का पर्दाफाश

    गर्भवती की मौत मामले में तीन डॉक्टरों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट

    • By Desk
    • November 23, 2026
    • 12 views
    गर्भवती की मौत मामले में तीन डॉक्टरों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट