आप बैचलर हैं या वर्जिन..? आप शादीशुदा हैं, कितनी बीवियां हैं आपकी..?

नई दिल्ली। इंदिरा गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस का सवाल : आप बैचलर हैं या वर्जिन? या आपकी कई बीवियां हैं? और इस पर बिहार स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने दिया जवाब यह और भी हैरतअंगेज। वर्जिन का मतलब होता है अविवाहित….
बिहार की राजधानी पटना स्थित सरकारी हॉस्पिटल इंदिरा गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस का नाम एक फॉर्म के चलते विवादों में हैं। आईजीआईएमएस के नई भर्तियों द्वारा भरे जाने वाल इस फॉर्म में अजीबोगरीब सवाल पूछे गए हैं। डॉक्टर, नर्स और अन्य स्टाफ से फॉर्म में पूछा गया है कि क्या आप वर्जिन हैं? हॉस्पिटल ने पुरुष स्टाफ से कहा है कि वे बताएं कि क्या उनकी एक से अधिक पत्नियां हैं?
इंस्टीट्यूट द्वारा पूछे गए इन सवालों पर बवाल तो मच ही रहा है लेकिन इसी के बीच बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने कहा है कि वर्जिन का मतलब अविवाहित होता है और मुझे नहीं लगता कि फॉर्म में कुछ भी आपत्तिजनक है।
इंस्टीट्यूट द्वारा इसके अलावा महिला स्टाफ से यह भी पूछा गया है कि क्या उन्होंने किसी ऐसे शख्स से शादी की है, जिसकी एक से अधिक बीवियां हैं?  एएनआई के मुताबिक, स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि चूंकि यह मसल उठाया गया तो मैंने इस पर इंस्टीट्यूट से बात की जिनका कहना है कि यह तो एम्स का फॉर्मेट है और 1983 से इस्तेमाल होता आ रहा है. उन्होंने कहा कि यह पूरे देश में इस्तेमाल किया जाता रहा है।
मंगल पांडे ने कहा कि यह डिकलेरेंशन पिछले 34 सालों से इस्तेमाल किया जा रहा है और ठीक इसी तरह से प्रयोग में लाया जा रहा है। फॉर्म को लेकर मचे बवाल पर कॉलेज के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट मनीष मंडल ने कहा कि फॉर्म में लिखे गए वर्जिन शब्द का वर्जिनिटी से कोई लेना देना नहीं है बल्कि इसका सीधा सा अर्थ किसी के विवाहित होने न होने से है।

Related Posts

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों से अस्पतालों में इलाज की दरें अंग्रेजी और स्थानीय भाषा में प्रमुखता से प्रदर्शित करवाने को कहा।

दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस अब ONDLS पोर्टल से जुड़े: DCC की सिफारिश

DCC ने दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस को ONDLS से जोड़ने की सिफारिश की; रिटेल-होलसेल लाइसेंस पर एक समान सीमा से इनकार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 5 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 5 views
NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 5 views
अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 5 views
स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 5 views
देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 5 views
हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन