सेक्स पावर बढ़ाने वाली नकली दवा की फैक्ट्री पकड़ी, 1 गिरफ्तार 

इंदौर। क्राइम ब्रांच ने स्थानीय गुरु शंकर नगर में सेक्स पावर व हाइट बढ़ाने के नाम पर नकली आयुर्वेदिक पाउडर बनाने का मामला पकड़ा है। एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है। यहां घर में ही कॉल सेंटर चलाकर सेक्स पावर बढ़ाने के नाम पर न्यू गोल्डन मोमेंट्स नाम से आयुर्वेदिक पाउडर, न्यू हाइट ग्रो नाम से आयुर्वेदिक पाउडर हाइट बढ़ाने एवं न्यूड आइब्रो बेटा नाम से डायबिटीज कंट्रोल करने का आयुर्वेदिक पाउडर बनाया जा रहा था। यह सब बिना किसी लाइसेंस के अवैध तौर पर हो रहा था। इसकी शिकायत मिलने पर क्राइम ब्रांच, आयुर्वेदिक औषधि विभाग और पुलिस विभाग ने संयुक्त छापामारी की। यहां पर नकली मैटेरियल एवं जामुन का चूर्ण, आंवले का चूर्ण द्वारा नकली दवाइयों का निर्माण करने की बात सामने आई। इसे बिना मापदंड व बिना किसी फार्मूले के नकली पाउडर तैयार कर कोरियर से अन्य क्षेत्रों में बेचा जाता था। यह गोरखधंधा अमित कॉल सेंटर के माध्यम से यह चल रहा था। अभी तक की कार्रवाई में आरोपी गणेश पिता रामदास गौर निवासी गुरु शंकर नगर को पकड़ा गया है। यहां से सेक्स पावर एवं डायबिटीज कंट्रोल एवं हाइट बढ़ाने के पाउडर से भरे डिब्बे, रॉ मैटेरियल, पैकिंग मैटेरियल, स्टीकर, अन्य मोबाइल एवं लैपटॉप आदि जब्त कर लिए गए हैं।

Related Posts

कोडीनयुक्त सिरप की कार से तस्करी पकड़ी, दो लोग गिरफ्तार

पालनपुर, राजकोट (गुजरात)। कोडीनयुक्त सिरप की कार से तस्करी पकड़ी गई है। बनासकांठा पुलिस के स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप ने यह सफलता पाई। टीम ने पालनपुर-अंबाजी हाईवे पर एक ईको कार…

नकली ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन बनाने वाली फैक्ट्री पकड़ी, एक Arrest

सहारनपुर (यूपी)। नकली ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन बनाने वाली फैक्ट्री पकड़ी गई है। एसटीएफ मेरठ यूनिट ने सहारनपुर में ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन बनाने वाली फैक्ट्री पर छापा मारा। टीम ने मौके से एक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कोडीनयुक्त सिरप की कार से तस्करी पकड़ी, दो लोग गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 27, 2026
  • 12 views
कोडीनयुक्त सिरप की कार से तस्करी पकड़ी, दो लोग गिरफ्तार

नकली ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन बनाने वाली फैक्ट्री पकड़ी, एक Arrest

  • By Desk
  • November 27, 2026
  • 14 views
नकली ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन बनाने वाली फैक्ट्री पकड़ी, एक Arrest

फर्जी मेडिकल डिग्रियां बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 4 अरेस्ट

  • By Desk
  • November 27, 2026
  • 14 views
फर्जी मेडिकल डिग्रियां बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 4 अरेस्ट

लाइसेंस के बिना एलोपैथिक दवाएं दुकान में रखने पर जब्त की

  • By Desk
  • November 27, 2026
  • 11 views
लाइसेंस के बिना एलोपैथिक दवाएं दुकान में रखने पर जब्त की

मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी, दवा डिस्ट्रीब्यूटर का गोदाम सील

  • By Desk
  • November 27, 2026
  • 14 views
मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी, दवा डिस्ट्रीब्यूटर का गोदाम सील

एस्कफ कफ सिरप की 345 बोतलें लावारिस मिली

  • By Desk
  • November 26, 2026
  • 23 views
एस्कफ कफ सिरप की 345 बोतलें लावारिस मिली