कोरोना पीडि़त का इलाज करने वाला डॉक्टर भी चपेट में

बेंगलुरु। कर्नाटक में भी कोरोना के दो नए मामले सामने आए हैं। कलबुर्गी में पिछले हफ्ते कोरोना संक्रमण से जान गंवाने वाले बुजुर्ग का इलाज करने वाला डॉक्टर भी इस वायरस से संक्रमित पाया गया है। अब डॉक्टर को आइसोलेशन में रखा गया है। कर्नाटक में संक्रमण के दो नए मामले सामने आने के बाद राज्य में कुल मामलों की संख्या बढक़र 10 हो गई। इसमें एक मृतक भी शामिल है। कलबुर्गी के उपायुक्त शरत बी के अनुसार 63 वर्षीय डॉक्टर को परिवार के सदस्यों के साथ ही घर में आइसोलेशन में रखा गया है। उन्हें विशेष आइसोलेशन वॉर्ड में ट्रांसफर किया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि संक्रमित लोगों में एक 20 साल की युवती है, जिसने हाल ही में ब्रिटेन की यात्रा की थी। कोरोना पॉजिटिव पाया गया दूसरा शख्स करीब 60 साल का व्यक्ति है, जो पिछले हफ्ते देश में सबसे पहले इस वायरस से जान गंवाने वाले कलबुर्गी के 76 वर्षीय बुजुर्ग के संपर्क में आया था। इससे पहले संक्रमित पाया गया 32 वर्षीय व्यक्ति इस महीने की शुरुआत में लंदन होते हुए अमेरिका से लौटा था। वह राज्य का 8वां व्यक्ति था, जिसमें संक्रमण की पुष्टि हुई थी। वह पहले घर में ही अलग रखा गया था और अब उसे स्पेशल आइसोलेशन वॉर्ड में भेजा जा रहा है।

Related Posts

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

मुंबई। प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर पाया गया है। वहीं डोडला डेयरी दूध में डिटर्जेंट मिला है। यूईर ऑर्गेनिक फूड्स के प्रोडक्ट भी जांच में फेल हो गए। FSSAI…

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

लखनऊ (यूपी)। दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में सरकार नाकाम रही है। मरीज दवा की कीमत को लेकर भी लूट रहा है। दवाओं की खरीद कीमत से कई गुना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

हरियाणा के निजी मेडिकल व पैरामेडिकल कॉलेजों को सख्त निर्देश

  • By admin
  • October 19, 2026
  • 8 views
हरियाणा के निजी मेडिकल व पैरामेडिकल कॉलेजों को सख्त निर्देश

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 19 views
प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 14 views
दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 13 views
डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 23 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 24 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए