मास्क व सेनेटाइजरों की कालाबाजारी से मेडिकल स्टोरों पर रेड

हापुड़। मास्क व सेनेटाइजरों की कालाबाजारी की सूचना पर एसडीएम ने कई मेडिकल स्टोरों पर छापामारी की। प्रशासन की रेड से दवा दुकानदारों में हडक़ंप मचा रहा। गौरतलब है कि कोरोना वायरस को लेकर मास्क और सेनेटाइजर की मांग बढ़ गई है। इसके चलते बाजार में नकली मास्क और सेनेटाइजर की खपत भी शुरू हो गई है। लोगों को नकली सेनेटाइजर के नाम पर लूटा जा रहा है, वहीं इनके दाम भी ज्यादा वसूले जा रहे हैं। इस बारे में लगातार शिकायतें मिलने पर प्रशासन ने शहरभर में मेडिकल स्टोरों पर दबिश दी।
प्रशासनिक टीम ने रेलवे रोड, फ्रीगंज रोड, स्वर्ग आश्रम पर अभियान चलाकर कार्रवाई की। टीम ने मेडिकल स्टोर पर मास्क और सेनेटाइजर की जांच-पड़ताल की। मेडिकल स्टोर पर सेल और परचेज को परखा। एसडीएम सत्यप्रकाश ने मेडिकल स्टोर संचालकों से निर्धारित रेट पर ही मास्क और सेनेटाइजर की बिक्री करने के निर्देश दिए। उन्होंने आदेशों की अवेहलना करने पर सख्त चेतावनी दी और कहा कि किसी भी हाल में कालाबाजारी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। टीम में ड्रग्स इंस्पेक्टर लवकुश, एसएचओ अविनाश गौतम, पालिका राजस्व निरीक्षक सुनील सिंह सहित प्रशासनिक अफसर मौजूद रहे।
हापुड़ केमिस्ट एंड ड्रग्स्टिस वेलफेयर एसोसिएशन के महासचिव विकास गर्ग ने बताया कि कोई भी दवा विक्रेता मास्क और सेनेटाइजर बिल से ही खरीद-बिक्री कर रहा है। मेडिकल स्टोर पर किसी भी तरह की कालाबाजारी नहीं हो रही है। उन्होंने मांग की है कि शासन अपने स्तर पर एसोसिएशन पदाधिकारियों के साथ बैठक कर मास्क और सेनेटाइजर के रेट निर्धारित करे। उन्होंने नकली मास्क और सेनेटाइजर बेचने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की मांग की।

Related Posts

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों से अस्पतालों में इलाज की दरें अंग्रेजी और स्थानीय भाषा में प्रमुखता से प्रदर्शित करवाने को कहा।

दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस अब ONDLS पोर्टल से जुड़े: DCC की सिफारिश

DCC ने दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस को ONDLS से जोड़ने की सिफारिश की; रिटेल-होलसेल लाइसेंस पर एक समान सीमा से इनकार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 7 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 7 views
NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 7 views
अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 6 views
स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 7 views
देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 7 views
हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन