डायबिटीज की इस दवा से 60 साल तक कायम रहेगी जवानी

नई दिल्ली। डायबिटीज यानि शुगर के इलाज में ली जाने वाली गोली से 60 साल तक जवान बने रह सकते हैं। यह दावा नई रिसर्च में किया गया है। नई रिसर्च में यह बात सामने आई है कि जवानी को बरकरार रखने में डायबिटीज की दवा मेटफॉर्मिन काफी कारगर है।

मेटफॉर्मिन की दवा खाने से आसानी से 90 साल तक हेल्दी लाइफ जी सकते हैं। यह अध्ययन कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी ने अन्य यूनिवर्सिटियों के साथ मिलकर किया है। इस तरह के उपचार को गेरोथेराप्यूटिक्स कहा जाता है। इस इलाज के तहत उम्र बढऩे की गति को धीमा किया जाता है और लोगों को लंबे और हेल्दी जीवन जीने में मदद मिलती है।

वैज्ञानिकों का कहना है कि इसमें कई दवाओं को चिन्हित किया गया है, लेकिन मेटफॉर्मिन में सबसे बेहतर परिणाम मिला है। यह दवा टाइप 2 डायबिटीज के इलाज के लिए बहुत आम है। वैज्ञानिक मेटफॉर्मिन में खास रुचि दिखा रहे हैं क्योंकि यह उम्र बढऩे से जुड़ी कई महत्वपूर्ण प्रक्रियाओं को प्रभावित करता दिखाई देता है। यह अध्ययन टाइप 2 डायबिटीज से पीडि़त रजोनिवृत्त महिलाओं पर किया गया।

अध्ययन में पता चला कि जिन महिलाओं ने मेटफॉर्मिन ली, उनके 90 साल या उससे अधिक उम्र तक जीवित रहने की संभावना अधिक थी। मेटफॉर्मिन का इस्तेमाल करने से 90 साल की उम्र से पहले मृत्यु का जोखिम 30 प्रतिशत तक कम हो जाता है।

Related Posts

सैंपल फेल मिलने पर फर्म से 2 लाख की नकली दवाएं जब्त

सवाई माधोपुर (राजस्थान)। सैंपल फेल मिलने पर फर्म से 2 लाख की नकली दवाएं जब्त की है। यह कार्रवाई औषधि नियंत्रण विभाग ने राजबाग इलाके में फर्म एसबी एसोसिएट पर…

दवा खरीद में अनियमितता के आरोपों पर HC सख्त, रिपोर्ट तलब

प्रयागराज। दवा खरीद में अनियमितता के आरोपों पर इलाहाबाद हाई कोर्ट ने सख्ती दिखाई है। हाईकोर्ट ने 10 दिनों के अंदर रिपोर्ट तलब की है। मामला बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू)…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सैंपल फेल मिलने पर फर्म से 2 लाख की नकली दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 22, 2026
  • 1 views
सैंपल फेल मिलने पर फर्म से 2 लाख की नकली दवाएं जब्त

दवा खरीद में अनियमितता के आरोपों पर HC सख्त, रिपोर्ट तलब

  • By Desk
  • November 22, 2026
  • 1 views
दवा खरीद में अनियमितता के आरोपों पर HC सख्त, रिपोर्ट तलब

पैंक्रियाटिक कैंसर के इलाज में नई दवा से जगी उम्मीदें

  • By Desk
  • November 22, 2026
  • 1 views
पैंक्रियाटिक कैंसर के इलाज में नई दवा से जगी उम्मीदें

अस्पताल से 26 नवजात बच्चों को बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 8 views
अस्पताल से 26 नवजात बच्चों को बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

फार्मासिस्ट के बगैर संचालित मेडिकल शॉप को सीज किया

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 11 views
फार्मासिस्ट के बगैर संचालित मेडिकल शॉप को सीज किया

गलत ब्लड ग्रुप चढ़ाने से बच्चे को ब्लड कैंसर, दो डॉक्टरों पर FIR

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 9 views
गलत ब्लड ग्रुप चढ़ाने से बच्चे को ब्लड कैंसर, दो डॉक्टरों पर FIR